Redmi 6A, Redmi 6 Pro और Redmi 6 को सस्ते में खरीदने का मौका

Xiaomi Redmi 6 सीरीज़ के हैंडसेट खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 6-8 फरवरी को Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro को सस्ते में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 फरवरी 2019 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6 का 3 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बिकेगा
  • रेडमी 6ए के 2 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये बेचा जाएगा
  • इस सेल में शाओमी रेडमी 6 प्रो के दोनों ही वेरिएंट पर छूट होगी
Xiaomi Redmi 6 सीरीज़ के हैंडसेट खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 6-8 फरवरी को Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro को सस्ते में बेचा जाएगा। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बताया कि ग्राहक रेडमी 6 सीरीज़ के फोन को 2,500 रुपये तक की छूट के साथ खरीद पाएंगे। फोन कम दाम में ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक चाहें तो शाओमी की अपनी वेबसाइट से रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो को सस्ते में खरीद सकते हैं।

Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने मंगलवार को ट्वीट करके सीमित समय तक Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro पर छूट की जानकारी दी। शाओमी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी 6ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस सेल में शाओमी रेडमी 6 प्रो के दोनों ही वेरिएंट पर छूट होगी। रेडमी 6 प्रो का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज 10,999 रुपये में बिकेगा।
 

Redmi 6A, Redmi 6 Pro और Redmi 6 पर सीमित समय के लिए छूट

गौर करने वाली बात है कि बीते महीने ही शाओमी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 7,999 रुपये हो गई थी और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में उपलब्ध कर दिया गया था। देखा जाए तो 6 फरवरी से शुरू होने वाली इस सेल में ग्राहक 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट पर 500 रुपये की छूट पाएंगे। बता दें कि यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में मिलता है।

जनवरी 2019 में ही Xiaomi Redmi 6 Pro के दोनों वेरिएंट सस्ते किए गए थे। रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी और 4 जीबी वेरिएंट की मौज़ूदा कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 11,999 रुपये है। इस तरह से आपको दोनों ही वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Advertisement

बीते साल Xiaomi ने जानकारी दी थी कि Redmi 6A का 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,999 रुपये में बिकेगा। इसका 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा। बुधवार से शुरू होने वाली सेल में ग्राहक 32 जीबी वेरिएंट को 500 रुपये में सस्ते में खरीद पाएंगे।

ज्ञात हो कि Xiaomi जल्द ही भारत मार्केट में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Xiaomi Redmi Note 7 को उतारेगी। शायद यही वजह से कंपनी ने इन तीनों फोन को एक बार फिर सस्ते में बेचने का फैसला किया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A, Xiaomi Redmi 6 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.