Xiaomi Redmi 6 Pro की दूसरी सेल आज, यहां से खरीदें

आज Xiaomi Redmi 6 Pro की दूसरी फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 18 सितंबर 2018 11:28 IST
ख़ास बातें
  • पावर बैकअप के लिए Redmi 6 Pro में है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक फीचर से लैस है रेडमी 6 प्रो
  • दो रैम/ स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा Xiaomi Redmi 6 Pro
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ समय पहले Redmi 6 Series को भारत में लॉन्च किया है। रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को उतारा है। आज Xiaomi Redmi 6 Pro की दूसरी फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। याद करा दें कि 11 सितंबर को भारत में रेडमी 6 प्रो की पहली फ्लैश सेल अमेजन और कंपनी की साइट पर हुई थी। पहली फ्लैश सेल में हैंडसेट कुछ ही मिनटों में ऑउट-ऑफ-स्टॉक हो गया था। सेल शुरू होने से पहले साइट पर जाएं और अपना पता, नंबर सभी अहम जानकारी दर्ज करें। सेल शुरू होते ही सबसे पहले हैंडसेट को कार्ट में डाल लें।Redmi 6 Pro में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक, डुअल वोल्ट सपोर्ट, 4,000 एमएएच की बैटरी और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मौजूद हैं।
 

Xiaomi Redmi 6 Pro की भारत में कीमत

शाओमी ने रेडमी 6 प्रो को 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Redmi 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9  है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी के रैम। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है। Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है। शाओमी रेडमी 6 प्रो की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi 6 Pro, Redmi 6 Pro sale, Amazon, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.