Redmi 6 आज होगा लॉन्च, Redmi 6 Plus या Pro भी दे सकते हैं दस्तक

Redmi 6 स्मार्टफोन के लिए इंतज़ार खत्म हो गया है। मंगलवार को Xiaomi रेडमी 6 को उतारने जा रही है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जून 2018 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 को आज उतारेगी
  • शाओमी का सुबह 11:30 बजे एक इवेंट आयोजित किया गया है
  • रेडमी 6 की झलक, रेडमी 5 के कुछ महीनों बाद ही मिल गई थी

Redmi 6 आज होगा लॉन्च

Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 6 मंगलवार को  चीन में लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का सुबह 11:30 बजे एक इवेंट है, जहां कंपनी Redmi 6A, Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro से भी पर्दा उठा सकती है। बता दें कि रेडमी 5 लाइन-अप आने के कुछ महीने बाद ही रेडमी 6 की झलक मई में मिली थी। पहले रेडमी 6 व रेडमी 6ए चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए थे, अब एक अन्य मॉडल सामने आया जिसके 'प्लस' या 'प्रो' होने की उम्मीद जताई गई।

पुरानी लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टीना लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह मीयूआई 10 के साथ आ सकता है जिसे हाल में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Plus का डाइमेंशन 149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। इसके कई कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर। Xiaomi ने रेडमी 6 के बारे में लंबे वक्त तक बिना किसी लैग वाली परफॉर्मेंस का दावा किया है। याद रहे कि Xiaomi इस बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने के संबंध में वीबो पर पहले ही टीज़र ज़ारी कर चुकी है।
 

Xiaomi Redmi 6 के कथित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi 6 में 5.45 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में आ सकता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर संभवत: स्नैपड्रैगन 625 होगा। इसके अतिरिक्त लिस्टिंग में इशारा मिला है कि हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हो सकते हैं- 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज।

Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro भी लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.