Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?

Xiaomi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 06:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया है।
  • Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है।

Xiaomi/Vivo/OnePlus

Photo Credit: Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite

Xiaomi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है। Redmi 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है। आइए Redmi 17 5G, Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Redmi 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹23,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹26,999 है। वहीं Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। 

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और HBM ब्राइटनेस 825 निट्स है।  वहीं Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2344x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले आतीहै, जिसका रेजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Redmi 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर आता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi 17 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Vivo T5x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Redmi 17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिलता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Redmi 17 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo T5x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Redmi 17 5G में 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बो चार्ज और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.