Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन

Xiaomi ने चीन में Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6300mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और Android 16 आधारित HyperOS 3 मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2026 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 17 5G 6300mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ
  • फोन में 120Hz LCD डिस्प्ले और Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है
  • Android 16 आधारित HyperOS 3 और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है

Redmi 17 5G में 6300mAh बैटरी मिलती है

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने चीन में अपना नया Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया बजट 5G फोन है, जो 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ आता है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। बारिश में बेहतर स्क्रीन एक्सपीरिएंस के लिए इसमें Wet Touch 2.0 फीचर को भी शामिल किया गया है। 

चीन में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत 999 युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 1,199 युआन (करीब 17,000 रुपये) है। स्मार्टफोन को Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 17 5G में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में DC Dimming और Wet Touch 2.0 फीचर भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है। इसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर बना Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में Ambient Light Sensor, Accelerometer और E-Compass जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.