Redmi 15C 5G हुआ लॉन्च: इसमें है 6,000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा, जानें कीमत

Redmi 15C 5G Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है और इसमें 6.9-इंच का Dot Drop डिस्प्ले दिया गया है। फोन Dusk Purple, Midnight Black और Mint Green कलर ऑप्शन्स में आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 सितंबर 2025 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15C 5G की पोलैंड में कीमत PLN 799 (करीब 19,500 रुपये) है
  • 6,000mAh बैटरी, 50MP मेन रियर कैमरा और 256GB स्टोरेज है इसकी खासियतें
  • Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है और IP64 रेटेड बिल्ड से लैस आता है

Redmi 15C 5G की पोलैंड में कीमत PLN 799 (करीब 19,500 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi 15C 5G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है, लेकिन इसमें 120Hz डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। फिलहाल फोन को पोलैंड में उपलब्ध कराया गया है। फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपने बजट पोर्टफोलियो को लगातार एक्सपेंड कर रही है। हाल ही में चीन में Redmi 15R 5G को लॉन्च किया गया था, जो 6.9-इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6000mAh बैटरी से लैस आता है।

Redmi 15C 5G की पोलैंड में कीमत PLN 799 (करीब 19,500 रुपये) रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वर्तमान में इसे PLN 699 (करीब 17,000 रुपये) में बेचा जा रहा है, जो एक लिमिटेड पीरियड ऑफर प्रतीत होता है। फोन Dusk Purple, Midnight Black और Mint Green कलर ऑप्शन्स में आता है और आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Redmi 15C 5G Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है और इसमें 6.9-इंच का Dot Drop डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1600×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 660 निट्स की ब्राइटनेस और HBM मोड में 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland से लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन भी मिला है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। यह 4GB LPDDR4X RAM और 256GB तक की eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 15C 5G में 50MP का प्राइमरी AI कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। Redmi 15C 5G IP64 रेटेड बिल्ड से लैस है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसकी मोटाई 8.2mm और वजन 211 ग्राम है।

Redmi 15C 5G की कीमत कितनी है?

Redmi 15C 5G की कीमत पोलैंड में PLN 799 (करीब 19,500 रुपये) रखी गई है। फिलहाल यह लॉन्च ऑफर के तहत PLN 699 (करीब 17,000 रुपये) में मिल रहा है।

Redmi 15C 5G किन कलर ऑप्शन्स में आता है?

यह फोन Dusk Purple, Midnight Black और Mint Green कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Advertisement

Redmi 15C 5G का डिस्प्ले साइज कितना है?

फोन में 6.9-इंच का Dot Drop डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

Redmi 15C 5G में कौन-सा प्रोसेसर है?

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है।

Redmi 15C 5G का कैमरा सेटअप क्या है?

फोन के रियर में 50MP AI प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

Redmi 15C 5G की बैटरी कितनी है?

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi 15C 5G का ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?

यह स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.