Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15A 5G में 6300mAh बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट
  • 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया
  • कीमत 12,999 रुपये से 16,499 रुपये तक

REDMI 15A 5G की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 15A 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया 5G स्मार्टफोन 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है और इसमें 6GB तक RAM के साथ 6GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा और 32MP प्राइमरी रियर कैमरा है। डिवाइस Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है और Xiaomi की ओर से Redmi 15A 5G को 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने का वादा किया गया है।

Redmi 15A 5G price in India, availability

Redmi 15A 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इसका 4GB + 64GB वेरिएंट 12,999 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट 14,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है। फोन Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी बिक्री 3 अप्रैल से Mi.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

Redmi 15A 5G specifications

Redmi 15A 5G में 6.9-इंच HD+ (1600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 810 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें DC डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलता है। बैटरी की बात करें तो Redmi 15A 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 1000 चार्जिंग साइकल या करीब 3 साल के इस्तेमाल के बाद भी 80 प्रतिशत तक हेल्थ बनाए रख सकती है।

Redmi 15A 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 6nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। स्मार्टफोन 4GB/6GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेक्शन में 32MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह कथित तौर पर डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.