Redmi 14C 5G फोन भारत में बड़े डिस्प्ले, 5160mAh बैटरी के साथ 6 जनवरी को होगा लॉन्च! जानें सबकुछ

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट आने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 18:00 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आएगा।
  • फोन में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले बताया जा रहा है।
  • फोन में 13MP का रियर कैमरा होगा।

Redmi 14C (ऊपर तस्वीर में) का 4G वेरिएंट कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

Xiaomi अपनी Redmi 14 स्मार्टफोन सीरीज में एक और स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है जो Redmi 14C 5G के नाम से आने वाला है। शाओमी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन ग्लोबल मार्केट समेत भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का 4G वर्जन यानी Redmi 14C 4G कंपनी सितंबर में ही लॉन्च कर चुकी है। आइए जानते हैं इस 5G फोन में कौन सी होंगी खूबियां और खास फीचर्स। 

Redmi 14C 5G लॉन्च डेट 6 जनवरी 2025 के लिए कंफर्म हो गई है। फोन के बारे में कुछ खास बातों का खुलासा कंपनी की ओर से किया (via) गया है। यह फोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 2.5Gbps तक स्पीड मिलेगी जिससे फोन में बिना रुकावट के वीडियो कॉलिंग, फास्ट डाउनलोडिंग, और स्मूद गेमिंग हो सकेगी। कंपनी के अनुसार, यह फोन Starlight डिजाइन में आने वाला है। यह अंतरिक्ष की खूबसूरती पर आधारित होगा। 

Redmi 14C 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले बताया जा रहा है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट आने की संभावना है। कैमरा की बात करें तो रेडमी के इस फोन में 13MP का रियर कैमरा होगा। फ्रंट में फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP कैमरा के साथ आने की संभावना है। 

इसमें बड़ी बैटरी बताई गई है। लीक्स की मानें तो यह फोन 5,160mAh बैटरी के साथ आ सकता है। साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर भी दे सकती है जो कि 18W चार्जर के साथ आ सकता है। Redmi 14C 5G एक अफॉर्डेबल प्राइस टैग के साथ आ सकता है जो कि सस्ते 5G फोन्स के सेग्मेंट में कंपिटीशन को और तगड़ा कर सकता है। फोन खरीद के  लिए mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा Flipkart पर भी उपलब्ध होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी81

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.