Redmi 14C 5G vs Realme Narzo 70x 5G: जानें 12K में कौन सा है बेस्ट फोन

Xiaomi ने बाजार में एक नया एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 14C 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Realme Narzo 70x 5G के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है।

Redmi 14C 5G और Realme Narzo 70x 5G में 6GB RAM है।

Photo Credit: Xiaomi/Realme

Xiaomi ने बाजार में एक नया एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च कर दिया है। Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की टक्कर Realme Narzo 70x 5G से हो रही है। यहां हम आपको Redmi 14C 5G और Realme Narzo 70x 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Redmi 14C 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्‍टारगेज ब्‍लैक, स्‍टारलाइट ब्‍लू और स्‍टारडस्‍ट पर्पल  कलर्स में उपलब्ध है।
Realme Narzo 70x 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन Forest Green और Ice Blue में उपलब्ध है।

डिस्प्ले
Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। 
Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi 14C 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है।
Advertisement
Realme Narzo 70x 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 स्किन पर काम करता है।

प्रोसेसर
Redmi 14C 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement
Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।

स्टोरेज ऑप्शन
Redmi 14C 5G में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Realme Narzo 70x 5G में 6GB RAM और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी बैकअप
Redmi 14C 5G में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Realme Narzo 70x 5G में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप
Redmi 14C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme Narzo 70x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें तो Redmi 14C 5Gकी लंबाई 171.88 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 8.22 मिमी और वजन 212 ग्राम है। 
डाइमेंशन की बात करें तो Realme Narzo 70x 5G की लंबाई 165.6 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 7.69 मिमी और वजन 188 ग्राम है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi 14C 5G में ड्यूल सिम वाई-फाई, 5जी, ब्लूटूथ, यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है।
Realme Narzo 70x 5G में ड्यूल, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.