Redmi 14C 5G या iQOO Z9 Lite 5G खरीदने से पहले देखें कौन रहेगा बेस्ट

Redmi 14C 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी टक्कर iQOO Z9 Lite 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 19:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Redmi 14C 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है।
  • Redmi 14C 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है।

Redmi 14C 5G और iQOO Z9 Lite 5G एंड्रॉयड 14 पर काम करते हैं।

Photo Credit: Redmi/iQOO

Xiaomi के किफायती 5जी स्मार्टफोन को बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर आप Redmi 14C 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इसी बजट में चीनी ब्रांड iQOO भी 5जी फोन iQOO Z9 Lite 5G की पेशकश करता है। ये दोनों फोन एक ही बजट में आने के चलते एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। यहां हम iQOO Z9 Lite 5G और Redmi 14C 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत और कलर ऑप्शन
Advertisement
Redmi 14C 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्‍टारगेज ब्‍लैक, स्‍टारलाइट ब्‍लू और स्‍टारडस्‍ट पर्पल  कलर्स में उपलब्ध है। iQOO Z9 Lite 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह फोन मोका ब्राउन और एक्वा फ्लो कलर्स में उपलब्ध है।

डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट
Advertisement
Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600x720 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है।  वहीं iQOO Z9 Lite 5G में 6.56 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1612×720 पिक्‍सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 840 निट्स है।

प्रोसेसर
Redmi 14C 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z9 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi 14C 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है। वहीं iQOO Z9 Lite 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Samsung Galaxy S25 में 4GB या 6GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB या 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं iQOO Z9 Lite 5G में 4GB/6GB LPDDR4x RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 
Advertisement

बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग
Redmi 14C 5G में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं iQOO Z9 Lite 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप
Redmi 14C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। वहीं iQOO Z9 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi 14C 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल है। वहीं iQOO Z9 Lite 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, OTG, 5जी कनेक्टिविटी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी81

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.