Redmi भारत में जल्द लॉन्च करेगी नया 5G स्मार्टफोन, हो सकता है Redmi 14C 5G!

पोस्ट में 2025G शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो 2025 में 5G स्मार्टफोन की ओर इशारा करता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 22:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ने सोशल मीडिया पर एक स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की है
  • तस्वीर में देखने से यह Redmi 14C (4G) के जैसा लगता है
  • एक टिप्सटर का कहना है कि अपकमिंग फोन Redmi 14C का 5G वेरिएंट होगा

Redmi 14C (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Redmi

Redmi 14C 5G स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। यूं तो Xiaomi ब्रांड ने अभी तक अपकमिंग मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग ने इस मॉडल के डेवलपमेंट की ओर इशारा दिया है। Redmi ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च को टीज किया था। इस पोस्ट में अपकमिंग फोन का नाम नहीं बताया गया, लेकिन एक टिप्सटर का कहना है कि यह Redmi 14C 5G हो सकता है।

Redmi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक पोस्ट के जरिए भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल को टीज किया। यहां नाम को पर्दे के पीछे रखा गया, लेकिन एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें स्मार्टफोन के रियर पर एक बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। यह काफी हद तक इस साल सितंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Redmi 14C (4G) की तरह लगता है।

पोस्ट में 2025G शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो 2025 में 5G स्मार्टफोन की ओर इशारा करता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। 
 

एक टिप्सटर, पारस गुलानी ने X पर इस टीजर फोटो को शेयर करते हुए इशारा दिया है कि यह Redmi 14C 5G हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि होने तक इसे केवल कयास समझना चाहिए। यदि यह Redmi 14C 5G होता है, तो फोन मौजूदा Redmi 13C 5G का सक्सेसर होगा और Redmi 14C का बदले हुए चिपसेट के साथ 5G वर्जन होगा।

हाल ही में कथित Redmi 14C 5G को Geekbench पर मॉडल नंबर 2411DRN47I के साथ देखा गया था, जहां इसने सिंगल कोर में 917 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2182 अंक हासिल किए थे। फोन को Android 14 OS और 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया था और लिस्टिंग में मौजूद चिपसेट के स्पेसिफिकेशन्स ने इसके Qualcomm Snapdragon 4 Gen SoC होने की ओर इशारा दिया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.