Redmi 13R 5G हुआ 4GB रैम, 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसे Star Rock Black, Fantasy Purple, और Wave Water Green कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 13:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा आता है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है।
  • कंपनी ने साथ में 18W फास्ट चार्जिंग भी दी है।

Redmi 13R 5G फोन 6.74 इंच के आईपीएस LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Photo Credit: X/Anvin

Redmi ने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के तौर पर Redmi 13R 5G को लॉन्च कर दिया है। यह एक लो बजट फोन है जो 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसमें Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यह डुअल कैमरा से लैस है। फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Redmi 13R 5G price, availability

Redmi 13R 5G को कंपनी ने चीन में 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) में लॉन्च किया है। फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसे Star Rock Black, Fantasy Purple, और Wave Water Green कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Redmi 13R 5G Specifications

Redmi 13R 5G के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो फोन 6.74 इंच के आईपीएस LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है जो कि 1600 x 720 पिक्सल का है। फोन में 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Dimensity 6100 Plus चिपसेट है। जिसके साथ कंपनी ने 4 जीबी  LPDDR4x RAM दी है और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज को पेअर किया है। 

कैमरा के बारे में बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा आता है। जिसके सपोर्ट में एक ऑक्सिलरी लेंस है। फ्रंट में डिवाइस 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा कैरी करता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। कंपनी ने साथ में 18W फास्ट चार्जिंग भी दी है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 पर रन करता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5जी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड, 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 168.05 x 77.91 x 8.19mm हैं और वजन 195 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  3. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  4. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  5. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  8. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  9. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  10. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.