Redmi 13C देगा 8GB RAM, 50MP कैमरा के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Redmi 13C में 6.74-इंच की IPS डिस्प्ले मिलेगी, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13C में 6.74-इंच की IPS डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi 13C एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14.0.1 पर काम करेगा।
  • Redmi 13C में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Redmi 13C में 6.74 इंच का डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: MySmartPrice

Redmi जल्द ही बाजार में Redmi 13C लॉन्च करने वाली है। लीक्स और अफवाहों से आगामी स्मार्टफोन के अनुमानित डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। बीते महीने सितंबर में रेंडर्स ऑनलाइन नजर आए थे, साथ में कलर ऑप्शन और नॉच डिजाइन का खुलासा हुआ है। अब यूट्यूब पर पोस्ट हुई अनबॉक्सिंग वीडियो में पूरे फोन का खुलासा हुआ है, जिसमें Redmi 13C के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। Redmi 13C तीन कलर ऑप्शन में नजर आया है, जिसमें क्लोवर ग्रीन कलरवे, ग्रे ऑप्शन और मैट ब्लैक में आया है। आगामी फोन Redmi 12C का सक्सेसर हो सकता है, जिसे बीते साल मार्च में पेश किया गया था। यहां हम आपको रेडमी 13सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टेक चैनल यूफ्रासियो लोपेज 502 द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, Redmi 13C लैटिन अमेरिका के रिटेल स्टोर्स में आ गया है। हालांकि, फोन को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। अनबॉक्सिंग और इंप्रेशन वीडियो फोन की जानकारी प्रदान करती है, जिसमें स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का खुलासा हुआ है। जैसा कि बताया गया है कि फोन 3 अलग-अलग कलर्स और फ्लैट बॉडी डिजाइन में आया है। ट्रिपल कैमरा सेटअप दो सर्कुलर के अंदर है। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन हैं, जबकि बाईं ओर सिम ट्रे दी गई है। फोन के ऊपर 3.5mm ऑडियो जैक और नीचे की ओर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

वीडियो में सुझाव दिया गया है कि आगामी रेडमी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस कैसे होंगे। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14.0.1 पर काम करेगा। Redmi 13C में 6.74-इंच की IPS डिस्प्ले मिलेगी, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलेगा। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। वीडियो डिटेल के अनुसार, स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। Redmi 13C में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन में सिंगल स्पीकर और प्रोक्सिमिटी सेंसर मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.