Redmi 13C स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा भारत में लॉन्‍च!

Redmi 13C : फोन के इंडियन मॉडल में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13C जल्‍द भारत में लॉन्‍च हो सकता है
  • नया रेडमी फोन चीन समेत कई ग्‍लोबल मार्केट्स में आ चुका है
  • हाल में इसे नाइजीरिया में भी लॉन्‍च किया गया है

Redmi 13C में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले होगा। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा।

शाओमी (Xiaomi) का नया स्‍मार्टफोन Redmi 13C जल्‍द भारत में लॉन्‍च हो सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi 13C को Redmi 12C के सक्‍सेसर के तौर पर लाया जाएगा। नया रेडमी फोन चीन समेत कई ग्‍लोबल मार्केट्स में आ चुका है। हाल में इसे नाइजीरिया में भी लॉन्‍च किया गया है। Redmi 13C के इंडियन वेरिएंट में क्‍या खूबियां होंगी, इसका जिक्र भी रिपोर्ट में किया गया है। हालांकि शाओमी ने इस बारे में कोई ऑफ‍िशियल इन्‍फर्मेशन शेयर नहीं की है। 

91mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 13C के इंडियन मॉडल में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर होगा। यही प्रोसेसर ग्‍लोबल मार्केट्स के मॉडलों में भी है यानी फोन की बाकी खूबियां ग्‍लोबल मॉडल वाली हो सकती हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi 13C में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले होगा। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। 

जैसाकि रिपोर्ट में बताया गया है Redmi 13C में मीडियाटेक का हीलियो G85 चिपसेट है। इसके साथ 8 जीबी तक रैम दी जा सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड MIUI 14 पर चलेगा। फोन में 256 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज मिलने की उम्‍मीद है जिसे एसडी कार्ड के जरिए एक्‍सपेंड किया जा सकेगा। यह फोन 4जीबी तक वर्चुअल रैम एक्‍सटेंशन फीचर को भी सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

Redmi 13C के इंडियन वेरिएंट में 5 हजार एमएएच की बैटरी हो सकती है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। बाकी फीचर्स भी ग्‍लोबल वेरिएंट वाले हो सकते हैं। इनमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी- टाइप सी पोर्ट और 3.5mm का  ऑडियो जैक प्रमुख हैं। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  3. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  4. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  5. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  6. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  9. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  10. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.