Redmi 13R लॉन्च के बाद Redmi 12R की बिक्री चीन में शुरू, जानें सबकुछ

Redmi 12R में 6.79-इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी प्लस 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 550 निट्स तक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 12R में 6.79-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 12R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi 12R एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 कस्टम स्किन पर काम करता है।

Redmi 12R में 6.79-इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Redmi

Redmi ने  हाल ही में Redmi 13R स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च किया था। अब Redmi 12R स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीनी बाजार में लिस्टेड हो गया है। आइए Redmi 12R स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

IT Home के मुताबिक, अगस्त में पहली बार Redmi 12R की असली फोटो तस्वीरें सामने आईं। हालांकि, उस समय इस पर बहुत कम ध्यान दिया गया। शुरुआत में फोन ऑफलाइन चैनल और थर्ड पार्टी रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध था। अब यह स्मार्टफोन ऑनलाइन बिक्री के लिए आ गया है और Xiaomi Mall पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है।


Redmi 12R की कीमत और उपलब्धता


Redmi 12R की कीमत 999 Yuan (लगभग 11,591 रुपये) है। Redmi 12R नाम से पता चलता है कि यह हाल ही में पेश हुए Redmi 13R का पिछला वर्जन है। फोन को 13R के बाद 999 युआन (गभग 11,591 रुपये) की समान कीमत के साथ ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है।


Redmi 12R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi 12R में 6.79-इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी प्लस 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 550 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 कस्टम स्किन पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो के रियर में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Obsidian Black और Smoke Green में आता है। Redmi 12R चीनी बाजार के बाहर उपलब्ध Poco M6 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन है। वहीं हालिया लीक में दावा हुआ है कि Redmi 13R भारत में Poco M6 5G के तौर पर रिपैकेज होगा।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
  2. TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ
  3. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
  4. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  5. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  2. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  3. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  4. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  5. TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ
  6. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
  8. Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
  10. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.