Redmi 12C: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ रेडमी 12C आएगा 10 हजार के अंदर, जानें सबकुछ!

Amazon माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Redmi 12C इंडिया वेरिएंट की कीमत 10 हजार रुपये के अंदर होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Amazon माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Redmi 12C की कीमत 10,000 रुपये होगी।
  • Redmi 12C में 6.71 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 12C फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Redmi 12C में 6.71 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi भारतीय बाजार में Redmi 12C को 30 मार्च को लॉन्च करने वाली है। यह फोन चीन में लॉन्च किया गया था और इस साल के शुरू में ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री कर चुका है। कंपनी ने हाल ही में Redmi Note 12 सीरीज ग्लोबली भी लॉन्च की थी। रेडमी नोट 12 सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 4G शामिल हैं। Redmi Note 12 4G को छोड़कर सभी मॉडल भारत में लॉन्च हो चुके हैं। Redmi ने कंफर्म किया है कि 4G मॉडल भी 30 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब Redmi 12C स्मार्टफोन की कीमत और आगमन का Amazon माइक्रोसाइट पर खुलासा हुआ है।
 

Redmi 12C की अनुमानित कीमत


Advertisement
भारत में यह फोन ब्लैक, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लैवेंडर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। Amazon माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Redmi 12C इंडिया वेरिएंट की कीमत 10 हजार रुपये के अंदर होगी। माइक्रोसाइट से यह भी कंफर्म होता है कि लॉन्च के बाद यह फोन बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा।

Redmi 12C चीन में Shadow Black, Sea Blue, Mint Green और Lavender कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो Redmi 12C के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 699 (लगभग 8,400) है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 9,600 रुपये) और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 899 (लगभग 10,800 रुपये) है।
Advertisement
 

Redmi 12C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi 12C में 6.71 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1650 x 720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.6:9 और कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। कंपनी दो साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट्स और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। अन्य फीचर्स में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, AI क्रिएट अनलॉक फीचर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, FM रेडियो कनेक्टिविटी और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.