Redmi 12C, Note 12 5G, Pro 5G और Pro+ 5G की कीमत, वेरिएंट और कलर ऑप्शन लीक

हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi A2 की कीमत जर्मनी में 97 यूरो होगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2023 18:12 IST
ख़ास बातें
  • एक रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi A2 की कीमत जर्मनी में 97 यूरो होगी।
  • टिपस्टर ने खुलासा किया कि Redmi 12C तीन वेरिएंट में आएगा।
  • लीक से पता चला है कि Redmi Note 12 4G और 5G वर्जन में आएगा।

Redmi A1

Photo Credit: Gadgets 360

Redmi ग्लोबल मार्केट में नए एंट्री-लेवल और मिड-रेंज फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी Redmi Note 12 सीरीज, Redmi 12C और Redmi A2 को अलगे हफ्ते होने वाले MWC 2023 इवेंट के आसपास पेश कर सकती है। टिपस्टर स्नूपी टेक की एक नई लीक से इन सभी फोन के वेरिएंट, कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है। आइए Redmi की इन आगामी डिवाइसेज के बारे में जानते हैं।

Redmi A2
हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi A2 की कीमत जर्मनी में 97 यूरो होगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। नई लीक के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि डिवाइस की कीमत यूरोप के कुछ हिस्सों में 112 यूरो होगी।

Redmi 12C
टिपस्टर ने खुलासा किया कि Redmi 12C तीन वेरिएंट में आएगा। 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 यूरो, 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 179 यूरो और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199 यूरो होने की संभावना है। कलर ऑप्शन के लिए यह ग्रेफाइट, ग्रीन, ब्लू और पर्पल में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 12
लीक से पता चला है कि Redmi Note 12 4G और 5G वर्जन में आएगा। दोनों मॉडल 4GB RAMऔर 128GB स्टोरेज में आएंगे। कलर ऑप्श के लिए ये स्मार्टफोन्स ग्रीन, ग्रे और ब्लू जैसे शेड्स में मिलेंगे। Redmi Note 12 के 4G वेरिएंट की कीमत 279 यूरो होगी, जबकि 5G वेरिएंट की कीमत 299 यूरो होगी।
Advertisement

Redmi Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G
Redmi Note 12 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 399 यूरो होगी। वहीं Redmi Note 12 Pro+ 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 499 यूरो होगी। ये दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi A2, Redmi, Redmi Note 12 series, Redmi 12C, MWC 2023

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  3. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  4. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.