Redmi 12 स्‍मार्टफोन 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi 12 : फोन में मीडियाटेक हीलियो जी सीरीज का प्रोसेसर है और 8 जीबी तक रैम दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जून 2023 20:20 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 12 को थाईलैंड में लॉन्‍च किया गया है
  • फोन के दाम 5,299 थाई भात (लगभग 12,531 रुपये) हैं
  • इसे मिडनाइट ब्लैक, स्काई ब्लू और पोलर सिल्वर कलर्स में लाया गया है

Redmi 12 को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में लाया गया है। हालांकि सिर्फ 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम सामने आए हैं।

Photo Credit: mi.com

शाओमी के सबब्रैंड रेडमी (Redmi) ने Redmi 12 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। इसे थाईलैंड में लाया गया है। फोन में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ एक बड़ा डिस्‍प्‍ले, साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की खूबियां हें। 5 हजार एमएएच की बैटरी इस स्‍मार्टफोन में पैक की गई है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी सीरीज का प्रोसेसर है और 8 जीबी तक रैम दी गई है। आइए इस फोन के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 
 

Redmi 12 की कीमत 

Redmi 12 को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में लाया गया है। हालांकि सिर्फ 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम सामने आए हैं, जोकि 5,299 थाई भात (लगभग 12,531 रुपये) हैं। Redmi 12 के 4GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत का अभी पता नहीं है। इस फोन को थाईलैंड में मिडनाइट ब्लैक, स्काई ब्लू और पोलर सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Redmi 12 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi 12 में एक बड़ा डिस्‍प्‍ले मिलता है, जोकि 6.79 इंच का है। फोन के टॉप सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है।  

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 8 एमपी का है। कंपनी ने इस फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर लगाया है, जिसमें 8GB रैम तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। इंटरनल स्‍टोरेज 256GB तक है। 
Advertisement

5 हजार एमएएच बैटरी से लैस इस फोन में 18वॉट की चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5mm का जैक दिया गया है। रेडमी का नया स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, पर 5G नहीं है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.