Redmi 12 5G होगा Redmi Note 12R का रीब्रांडेड वर्जन! डिजाइन रेंडर्स लीक!

हाल ही में टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने दावा किया था कि Redmi Note 12R को कंपनी ग्लोबल मार्केट में Redmi 12 5G के रूप में पेश करने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 14:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 12 को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है।
  • Redmi 12 5G को कंपनी जल्द मार्केट में पेश कर सकती है।
  • फोन Redmi Note 12R के जैसा दिख रहा है।

Redmi 12 5G को कंपनी Redmi Note 12R (फोटो में) के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च कर सकती है।

Redmi अपने पॉपुलर Redmi 12 को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। यह 4G कनेक्टिविटी वाला फोन होगा। लेकिन साथ ही Redmi 12 5G के लिए भी खबर आ रही हैं। हाल के दिनों में मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें कहा गया कि कंपनी Redmi 12 5G पर भी काम कर रही है। अब इसी बात को लेकर एक नया अपडेट एक टिप्स्टर ने दिया है। लॉन्च से पहले फोन के रेंडर्स लीक हुई हैं जो इसके डिजाइन और बॉडी फीचर्स के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Redmi 12 5G को कंपनी जल्द मार्केट में पेश कर सकती है। अभी तक रेडमी की ओर से इस हैंडसेट की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसे लेकर लीक्स और अफवाहों का सिलसिला चला हुआ है। अब टिप्स्टर SnoopyTech (Via ISP Today) ने फोन के रेंडर्स Twitter पर शेयर किए हैं। ये लीक हुए रेंडर्स बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फोन Redmi Note 12R के जैसा दिख रहा है। यह हैंडसेट Redmi Note 12R के स्काई फैंटेसी कलर वेरिएंट के जैसा दिख रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय पर टिप्स्टर का अकाउंट उपलब्ध नहीं था। तो क्या Redmi Note 12R को कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए Redmi 12 5G बनाकर पेश करने वाली है? हां, यह हो सकता है, और एक जाने माने टिप्स्टर ने इसका खुलासा भी किया है। 

हाल ही में टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने दावा किया था कि Redmi Note 12R को कंपनी ग्लोबल मार्केट में Redmi 12 5G के रूप में पेश करने वाली है। जिसमें भारत भी शामिल है। इतना ही नहीं, भारत में Redmi Note 12R का एक और रिब्रांडेड वर्जन Poco M6 Pro के रूप में भी आने की बात भी कही गई है। Redmi 12 5G फोन मॉडल नम्बर 23076RN8DY के साथ कई सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। भारत के लिए इसका मॉडल नम्बर 23076RN4BI बताया गया है जो कि BIS वेबसाइट पर देखा जा चुका है। 
 

Redmi 12 5G specifications (expected)

Redmi 12 5G में 6.79 इंच का LCD FHD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है जो कि इसका मेन लेंस होगा। सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर भी मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 ओएस के साथ आ सकता है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.