• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 10X में होगा एमोलेड डिस्प्ले और 30x ज़ूम सपोर्ट, और भी जानकारी आई सामने

Redmi 10X में होगा एमोलेड डिस्प्ले और 30x ज़ूम सपोर्ट, और भी जानकारी आई सामने

Redmi 10X में एमोलेड डिस्प्ले होगा और यह 30x ज़ूम और ओआईएस सपोर्ट से लैस आएगा। कंपनी का दावा है कि Redmi फोन में टेक्स्ट, पैटर्न और यहां तक ​​कि तस्वीरों द्वारा कस्टोमाइज़ करने के कई विकल्प मौजूद होंगे।

Redmi 10X में होगा एमोलेड डिस्प्ले और 30x ज़ूम सपोर्ट, और भी जानकारी आई सामने

Redmi 10X स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

ख़ास बातें
  • Redmi 10X के दोनों सिम स्लॉट में होगा 5G सपोर्ट
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा आगामी रेडमी फोन
  • कंपनी ने एमोलेड डिस्प्ले को भी किया है टीज़
विज्ञापन
Redmi 10X स्मार्टफोन को चीन में 26 मई को लॉन्च किया जाएगा। अब लॉन्च से पहले कंपनी ने खुलासा किया है कि फोन के दोनों सिम कार्ड स्लॉट पर 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल होगा। इसके अलावा रेडमी 10एक्स में एमोलेड डिस्प्ले होने की जानकारी भी दी गई है। Redmi ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए इन जानकारियों को साझा किया है। साथ ही यह भी बताया है कि Redmi 10X में 30x ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) का सपोर्ट भी मौजूद होगा।

इस हफ्ते की शुरुआत में, रेडमी के महाप्रबंधक Lu Weibing ने पुष्टि की थी कि Redmi 10X को MediaTek के लेटेस्ट Dimensity 820 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जो डुअल 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। Xiaomi सब-ब्रांड ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए यह भी इशारा दिया है कि कंपनी अब इस तकनीक का लाभ उठाएगी और फोन के दोनों सिम कार्ड स्लॉट पर 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट देगी।

कुछ अन्य वीबो पोस्ट में यह भी घोषणा की गई है कि रेडमी 10एक्स में एमोलेड डिस्प्ले होगा और यह 30x ज़ूम और ओआईएस सपोर्ट से लैस आएगा। Redmi ने आगे टीज़ करते हुए यह भी बताया कि आगामी Redmi फोन में टेक्स्ट, पैटर्न और यहां तक ​​कि तस्वीरों द्वारा कस्टोमाइज़ करने के कई विकल्प मौजूद होंगे।

हालिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आ चुकी है कि Redmi 10X का एक 4G वेरिएंट भी होगा। रेडमी 10एक्स 5जी फोन चार वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो हैं- 6 जीबी+ 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। रेडमी 10एक्स 5जी के सभी वेरिएंट डार्क ब्लू, गोल्ड, सिल्वर और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। वहीं, यह जानकारी भी सामने आ चुकी है कि 4जी वेरिएंट में 4 जीबी + 128 जीबी  और  6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन होंगे। फोन का 4जी वेरिएंट ग्रीन, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »