50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Redmi 10 Power लॉन्च, कम दाम में दमदार फीचर्स

कीमत की बात करें तो Redmi 10 Power की भारत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन पावर ब्लैक और स्पोर्टी ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारत में आज Redmi 10 Power को लॉन्च कर दिया है।
  • Redmi 10 Power में 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 10 Power के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

Xiaomi ने भारत में Redmi 10 Power को लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने भारत में आज यानी कि बुधवार को Redmi 10 Power को लॉन्च कर दिया है। Redmi ब्रांड का नया स्मार्टफोन Redmi 9 Power के नए मॉडल के तौर पर आया है जो कि मार्केट में सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर, 8GB RAM, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का  IPS LCD डिस्प्ले और यह 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। 6,000mAh की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन में क्या कुछ दिया गया है, आइए जानते हैं।
 

Redmi 10 Power की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Redmi 10 Power की भारत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन पावर ब्लैक और स्पोर्टी ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री कब शुरू होगी। वहीं यह स्मार्टफोन Mi.com, Mi Home और Amazon समेत अन्य रिटेल पार्टनर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Redmi 10 Power के स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Redmi 10 Power में 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 400 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC पर काम करता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में Adreno 610 GPU दिया गया है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो Redmi 10 Power में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.