RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च

Snapdragon 8 Elite Gen 5 का बूस्टेड वर्जन इसमें इस्तेमाल होने वाला है जिसे चिपसेट का लीडिंग वर्जन कहा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2026 10:21 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस फोन को 18 मई को मार्केट में उतारने जा रही है।
  • फोन में जबरदस्त हार्डवेयर फीचर्स का खुलासा हुआ है।
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 का बूस्टेड वर्जन इसमें इस्तेमाल होने वाला है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 का बूस्टेड वर्जन इसमें इस्तेमाल होने वाला है

Photo Credit: Weibo

RedMagic 11S Pro की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इस फोन को मई के तीसरे हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है जिसकी अधिकारिक घोषणा ब्रांड ने कर दी है। RedMagic 11S Pro एक पावरफुल फोन होने वाला है जिसमें दमदार चिपसेट देखने को मिलेगा। लेकिन इसके साथ ही इसमें कुछ ऐसे फीचर्स आने की बात कही जा रही है जो इसे बेहद खास गेमिंग फोन बनाने वाले हैं। आइए जानते हैं RedMagic 11S Pro के लॉन्च से पहले इसके सभी खास फीचर्स। 

RedMagic 11S Pro लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इस फोन को 18 मई को मार्केट में उतारने जा रही है। कंपनी ने Weibo पर टीजर जारी कर दिया है। फोन में जबरदस्त हार्डवेयर फीचर्स का खुलासा हुआ है। फोन में ओवरक्लॉक किया गया चिपसेट होगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 का बूस्टेड वर्जन इसमें इस्तेमाल होने वाला है जिसे चिपसेट का लीडिंग वर्जन कहा गया है। इस वर्जन में चिपसेट को बहुत ही हाई क्लॉक स्पीड पर रन किया गया है। 4.74GHz पर भी यह बेहतरीन ऑपरेशन देने के लिए तैयार किया गया है। 

चिपसेट में अतिरिक्त पावर और फ्रीक्वेंसी को बढ़ाया गया है। यह ज्यादा हीट मैनेजमेंट, और पावर एफिशिएंसी के साथ आने वाला है। यानी कुल मिलाकर Snapdragon 8 Elite Gen 5 (via) का बेस्ट परफॉर्मेंस वर्जन इस फोन में इस्तेमाल किया गया है। RedMagic की ओर से फोन का टीजर भी जारी किया गया है। इस टीजर में भी साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी ने इस फोन के लिए चिपसेट का बेहद खास वर्जन तैयार किया है।  

रिपोर्ट के अनुसार, RedMagic 11S Pro में गेमिंग का जबरदस्त एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। यह फोन 200 से ज्यादा सपोर्टेड गेम्स को 2K रिजॉल्यूशन पर रन कर सकता है। इसके साथ ही इसमें गेमिंग के लिए 144fps का सपोर्ट बताया जा रहा है। कहा गया है कि फोन में Call of Duty और Break Through the Dark Zone जैसे टाइटल भी हाई रिजॉल्यूशन में खेले जा सकेंगे। गेमिंग लवर्स के लिए यह फोन गेमिंग को कई लेवल ऊपर ले जा सकता है। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय फोन मार्केट में क्या प्रभाव बनाता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.