Red Magic 9 Pro नवंबर में होगा Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Red Magic 8 Pro में 6.8 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480×1116 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर चलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 8 Pro में 6.8 इंच की स्क्रीन दी गई है।
  • Red Magic 8 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Red Magic 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Red Magic 8 Pro में 6.8 इंच की स्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: Red

Red बाजार में Red Magic 9 Pro को 23 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। यह RedMagic 8 Pro से लगभग 1 महीने पहले आ रहा है। गीकबेंच पर मॉडल नंबर NX769J के नजर आने से Red Magic 9 Pro से इसकी संभावना बढ़ गई है। आइए इन आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिजल्ट बताते हैं कि गीकबेंच 6.1.0 स्कोर समय के साथ थोड़ा आगे बढ़ गया है, मल्टी-कोर स्कोर 6704 से बढ़कर 7214 हो गया है। सिंगल कोर स्कोर में भी थोड़ा सुधार हुआ है। कुल मिलाकर नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करने वाले पहले गेमिंग डिवाइस के लिए स्कोर बेहतर दिख रहे हैं। यह फोन गेम परफॉर्मेंस लिमिट को एक बार फिर से सुधार सकता है।

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 की बात करें तो इसमें '1+5+2' कॉन्फिगरेशन है जिसमें 3.30 GHz पर चलने वाला सिंगल कॉर्टेक्स-एक्स4, 5 कॉर्टेक्स-ए720 कोर और 2 कॉर्टेक्स-ए520 कोर हैं। 5 मिड कोर में से 3 (Cortex-A720) 3.2 GHz पर चलते हैं और बाकी 3.00 GHz पर चलते हैं। आखिर 2 एफिशिएंसी कोर (Cortex-A520) 2.3GHz पर क्लॉक किए गए हैं।

Red Magic 8 Pro में 6.8 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480×1116 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर चलता है। इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 8GB या 12GB ऑप्शन है, वहीं 512GB वेरिएंट के साथ 16GB RAM है। इस फोन में Nubia द्वारा सेल्फ-डेवलप Red Core R2 चिप भी है। इस स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि UDC टेक्नोलॉजी में साल दर साल सुधार हो रहा है। वहीं Red Magic 9 Pro, Red Magic 8 Pro से बेहतर होने की उम्मीद है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1116x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.