Red Magic 10 Air होगा 23 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Nubia ने चीन में Red Magic 10 Air गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 10 Air (चीनी मॉडल) में 6.8 इंच की BOE OLED डिस्प्ले है।
  • Red Magic 10 Air में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Red Magic 10 Air में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Red Magic 10 Air में 6.8 इंच की BOE OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Red Magic 10 Air

Nubia ने चीन में Red Magic 10 Air गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कि ग्लोबल स्तर पर 23 अप्रैल, 2025 को पेश होने की उम्मीद है। लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, ग्लोबल वर्जन में चीनी मॉडल के समान ही स्पेसिफिकेशंस होंगे। यहां हम आपको Red Magic 10 Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Red Magic 10 Air Price


कीमत की बात की जाए तो Red Magic 10 Air की कीमत और ग्लोबल उपलब्धता के बारे में Nubia 23 अप्रैल को घोषणा करेगा।


Advertisement
Red Magic 10 Air Specifications


Red Magic 10 Air में हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए समान मॉडल जैसे फीचर्स होंगे। Magic 10 Air (चीनी मॉडल) में 6.8 इंच की BOE OLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 93.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, डिस्प्ले 10-बिट कलर और 100% DCI-P3 कवरेज का सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन आई स्ट्रेन को कम करने के लिए DC डिमिंग के साथ 2160Hz PWM डिमिंग का उपयोग करता है। गेमर्स के लिए 2000Hz टच सैंपलिंग रेट दावा करता है।

इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है और एक कस्टम रेड कोर आर3 चिप पर काम करता है। फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। कूलिंग कंपोजिट लिक्विड मेटल 2.0 सिस्टम पर निर्भर करती है, जो एक 3D वेपोर चेंबर, ग्रेफाइट शीट और फेज-चेंज मैटेरियल से लैस है। फोन क्रॉसहेयर एसिस्ट, रिकॉन मोड और मोशन कंट्रोल जैसे गेमिंग टूल के साथ काम करता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Red Magic OS 10 पर काम करता है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए पोर्ट्रेट एल्गोरिथम 4.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। प्लग-इन गेमिंग के दौरान गर्मी को कम करने के लिए बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, एक्स-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर्स और स्वेट-प्रूफ कोटिंग के साथ 520 हर्ट्ज डुअल शोल्डर ट्रिगर शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूएसबी-सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.