Realme का 5G स्मार्टफोन MWC 2020 में होगा पेश, Realme TV भी हो सकता है लॉन्च

Realme MWC 2020 में अपना पहला ग्लोबल इवेंट आयोजित करने जा रही है। यह इवेंट 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी 5जी फोन पेश करने जा रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 फरवरी 2020 12:57 IST
ख़ास बातें
  • MWC 2020 में यह Realme का पहला ग्लोबल इवेंट होगा
  • इस इवेंट में रियलमी अपना पहला 5G फोन लॉन्च करगी
  • यह लॉन्च इवेंट 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा

Realme अपना 5G फोन 24 फरवरी को MWC 2020 में पेश करेगी

Realme का नया फोन MWC 2020 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने युरोप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बार्सिलोना का लोकेशन कॉर्डिनेट साझा किया है। इससे कंपनी द्वारा बार्सिलोना में होने वाले एमडब्ल्यूसी में नया फोन लॉन्च करने का इशारा मिला है। यह कंपनी का पहला ग्लोबल लॉन्च होगा। हालांकि कंपनी ने इवेंट में पेश किए जाने वाले फोन की जानकारी नहीं दी है। यदि अंदाजा लगाया जाए तो MWC 2020 में Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आने वाला कोई स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इसके अलावा कंपनी इस बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में अपना पहला टेलीविजन Realme TV भी पेश कर सकती है।

इस ग्लोबल लॉन्च की जानकारी Realme के युरोपियन ट्विटर हैंडल के जरिए मिली है। ट्वीट में कंपनी ने यूज़र्स से एक प्रश्न पूछा है कि (अनुवादित) ‘यदि रियलमी ग्लोबल इवेंट करती है तो वो इवेंट कहा होना चाहिए?" और ट्वीट में दिए गए कॉर्डिनेट बार्सिलोना में स्थित Fira Gran Via के हैं जहां मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस आयोजित होगा। ट्वीट में इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले फोन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में हम केवल अंदाज़े ही लगा सकते हैं।

MWC बार्सिलोना की वेबसाइट के मुताबिक, Realme अपना इवेंट टेक्नोलॉजी इवेंट के पहले दिन यानी 24 फरवरी को आयोजित करेगी। यह इवेंट लोकल समयानुसार सुबह 10 बजे (भारत में दोपहर 2:30 बजे) शुरू होगा। वेबसाइट में दिए गए विवरण में लिखा है (अनुवादित) "रियलमी 2020 में अपना पहला ग्लोबल इवेंट करने जा रहा है। 5जी के युग में रियलमी दुनिया भर में 5G नेटवर्क की लोकप्रियता को बढ़ावा देगा और ग्लोबल यूज़र्स के लिए शक्ति और शैली के साथ नए 5G फोन लाएगा।” इससे यह साफ हो जाता है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में अपने कुछ 5जी फोन को पेश करने जा रही है।

हाल ही में रियलमी का एक फोन Snapdragon 865 चिपसेट के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट AnTuTu में देखा गया था। याद दिला दें कि पिछले साल दिसंबर में रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने कहा था कि कंपनी स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ फोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 5G, Realme 5G mobiles, Realme TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.