Realme XT और Redmi Note 8 Pro में कौन बेहतर?

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: हमने आपकी सुविधा के लिए रियलमी एक्सटी की तुलना रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन से की है। कागजी तौर पर दोनों ही हैंडसेट एक-दूसरे से कितने अलग हैं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्सटी में
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा रियलमी एक्सटी

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: रियलमी एक्सटी और रेडमी नोट 8 प्रो में कौन बेहतर?

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: रियलमी एक्सटी भारत में पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला फोन है। Realme XT Price की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। इस प्राइस सेगमेंट में यह फोन Snapdragon 712 SoC से लैस है। फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे भी मिलेंगे। रियलमी एक्सटी की सीधी भिड़ंत Xiaomi के Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन से होगी जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जाना है। याद करा दें कि रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन को पिछले महीने चीनी मार्केट में उतारा गया था।

हमने आपकी सुविधा के लिए रियलमी एक्सटी की तुलना रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन से की है। कागजी तौर पर Realme XT और Redmi Note 8 Pro एक-दूसरे से कितने अलग हैं, आइए जानते हैं...
Advertisement
 

Realme XT vs Redmi Note 8 Pro: भारत में कीमत

रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Realme XT First Impressions in Hindi


लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पेटीएम यूपीआई से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। रियलमी डॉट कॉम पर खरीदारी करने से पेटीएम फर्स्ट मेंबरशिप भी मिलेगी। फोन के पहले 64,000 खरीदारों को 6 महीने तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिलेगी।
Advertisement

दूसरी ओर, रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होगा। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकेंगे। रेडमी नोट 8 प्रो के तीन कलर वेरिएंट हैं, पर्ल व्हाइट, आइस इमराल्ड और इलेक्ट्रिक लाइट। फोन को अगले कुछ हफ्तों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
 

Realme XT बनाम Redmi Note 8 Pro specifications

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Note 8 Pro के पिछले हिस्से में तो वहीं Realme XT में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। रियलमी का चार रियर कैमरों वाला लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी एक्सटी के तीन वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। रेडमी नोट 8 प्रो में हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme XT चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।
Advertisement

Redmi Note 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

अब बात बैटरी क्षमता की। रियलमी एक्सटी में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अब बात कनेक्टिविटी की। रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं। रेडमी नोट 8 प्रो में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर सपोर्ट है। Xiaomi का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 
रियलमी एक्सटी बनाम रेडमी नोट 8 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.53 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712मीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4500 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.53
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712मीडियाटेक हीलियो जी90टी
रैम
8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-हां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)64-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
-नहीं
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड 9 Pie
स्किन
ColorOS 6MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  9. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  10. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.