64MP वाले Realme X7 Pro 5G की पहली फ्लैश सेल आज 12 बजे Flipkart पर, Rs1500 कम में खरीदें

Realme X7 Pro 5G की यूएसपी क्वॉड रियर कैमरा के साथ 65 W सुपरडार्ट चार्जिंग है

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Pro 5G में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है
  • फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Realme X7 Pro 5G में 4500mAh बैटरी दी गई है

Realme X7 Pro 5G को भारत में 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है

Realme X7 Pro 5G आज 10 जनवरी 2021 को भारत में पहली बार दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर बिक्री के लिए आएगा। Realme X7 Pro 5G की यूएसपी क्वॉड रियर कैमरा के साथ 65 W सुपरडार्ट चार्जिंग है। फोन में आपको 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज मिल रही है। हम आपको यहां फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme X7 Pro 5G Price India, Sale Offers


Realme X7 Pro 5G के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। अगर आपके पास Axis बैंक का डेबिट/क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा, जो मैक्सिमम 1500 रुपयेे है। फोन को 5 हजार रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है। फोन को मिस्टिक ब्लैक और फैंटसी कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। 

Realme X7 Pro 5G Features Specifications


Realme X7 Pro 5G ड्यूल सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर ऑपरेट होता है। फोन में 6.55इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.6 पर्सेंट है। फोन में ऑक्टा कोर Dimensity 1000+ SoC के साथ Mali-G77 ग्राफिक्स प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 8GB of LPDDR4X RAM है।

Realme X7 Pro 5G में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल f/2.25 लेंस, 2 मेगापिक्सल ब्लैक और वाइट पोर्टेट सेंसर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो f/2.45 लेंस के साथ आता है।
Advertisement

Realme X7 Pro 5G में में 128GB  USF 2.1 टर्बो राइट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 4,500mAh बैटरी है, जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरो-मीटर और एक्सलेरोमीटर है। फोन का डायमेंशन 160.8x75.1x8.5mm और वजन 184 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz display
  • Super-fast charging
  • Smooth performance
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recycled design
  • Weak low-light camera performance
  • No Android 11 yet
  • Preinstalled bloatware can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.