Realme X3 Pro में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 4,200 एमएएच बैटरी

Realme RMX2083 मॉडल की गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में अभिषेक यादव नाम के टिप्सटर ने बताया है। इशारा दिया गया है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अगस्त 2020 18:16 IST
ख़ास बातें
  • TENAA लिस्टिंग पर RMX2121 मॉडल नंबर का इस्तेमाल
  • Realme RMX2083 मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन Realme X3 Pro हो
  • 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लिस्ट
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme के आगामी स्मार्टफोन Realme X3 Pro को कथित तौर पर गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। RMX2083 मॉडल नंबर के साथ एक Realme स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डिवाइस रियलमी एक्स3 प्रो हो सकता है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होगा। हालांकि, रियलमी एक्स3 प्रो का नाम पहले RMX2121 और RMX2170 मॉडल नंबर के साथ जुड़ चुका है। संभव है कि Realme RMX2083 मॉडल बिल्कुल ही नया फोन हो। एक और रिपोर्ट से पता चला है कि इस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी होगी।

Realme RMX2083 मॉडल की गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में अभिषेक यादव नाम के टिप्सटर ने बताया है। इशारा दिया गया है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में मदरबोर्ड का नाम ‘msmnile' है। इसे मुख्य तौर पर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से जोड़ा जाता है। इसे 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लिस्ट किया गया है। याद रहे कि पहले ही लॉन्च हो चुके Realme X3 और Realme X3 SuperZoom भी स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारे गए थे। इसके आधार पर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि नया Realme RMX2083 मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन Realme X3 Pro हो सकता है।

हालांकि, Realme X3 Pro को कथित तौर पर TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला था और उपलब्ध डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि फोन 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है। RMX2170 मॉडल नंबर वाले फोन को डुअल बैटरी यूनिट से लैस देखा गया है और इनमें से एक बैटरी की क्षमता 2,250mAh है। रियलमी एक्स3 रेंज के फोन डुअल सेल बैटरी के साथ आते हैं। इस लीक से इशारा मिलता है कि नए RMX2083 मॉडल नंबर रियलमी एक्स3 प्रो हो नहीं। संभव है कि यह बिल्कुल ही नया डिवाइस हो जिसके बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध हो।

इसके अलावा TENAA लिस्टिंग पर RMX2121 मॉडल नंबर वाले फोन की झलक मिली थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Realme X3 Pro होगा। डिवाइस में होल-पंच डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। RMX2121 मॉडल नंबर वाले फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले होने का दावा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.