Realme X2 Pro के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक, टीज़र ज़ारी

Realme X2 Pro 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले से लैस होगा। रियलमी एक्स2 प्रो में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें भी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2019 14:03 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के20 प्रो और वनप्लस 7 प्रो को चुनौती देगा रियलमी एक्स2 प्रो
  • Realme X2 Pro में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले है
  • Realme X2 Pro 65 वॉट VOOC चार्जिंग तकनीक से लैस होगा

Realme X2 Pro हो सकता है कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन

चीनी कंपनी रियलमी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro होगा। इसे मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा। कंपनी ने अपनी यूरोपीय वेबसाइट पर लिस्टिंग से रियलमी एक्स2 प्रो के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। Realme के नए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा जिसे सबसे पहले रियलमी 5 प्रो में दिया गया था। इसके अलावा रियलमी एक्स2 प्रो से बेहतरीन मैक्रो और पोर्ट्रेट शॉट मिलने का भी दावा किया गया है। कंपनी ने 65 वॉट VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने की जानकारी दी है।
 

Realme X2 Pro specifications

रियलमी यूरोप साइट के मुताबिक, रियलमी एक्स2 प्रो 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले से लैस होगा। हम इस किस्म के डिस्प्ले से वनप्लस 7टी और वनप्लस 7 प्रो में रूबरू हो चुके हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। गेमिंग के लिए बना यह चिपसेट इस स्मार्टफोन को बेहद ही तेज और स्मूथ बनाएगा।
Advertisement

Realme X2 Pro में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें भी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 115 डिग्री लेंस वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। फोन में सुपर मैक्रो लेंस होने का भी टीज़र ज़ारी किया गया है। रियलमी एक्स2 प्रो का कैमरा सेटअप 20x हाइब्रिड ज़ूम के साथ आएगा। इस फीचर को Oppo Reno 2 में भी दिया गया था।

एक अलग ट्वीट में बताया गया है कि रियलमी एक्स2 प्रो 65 वॉट VOOC चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। इसी चार्जिंग तकनीक को भी ओप्पो रेनो ऐस के साथ पेश किया जा सकता है।
Advertisement

रियलमी एक्स2 प्रो के डिस्प्ले और रैम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने वादा है कि 4 अक्टूबर तक रियलमी की साइट पर और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए जाएंगे।

रियलमी एक्स2 प्रो के स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो लगता है कि यह फोन मार्केट में रेडमी के20 प्रो और वनप्लस 7 प्रो को चुनौती देगा। इतना तो तय है कि कंपनी के अन्य हैंडसेट की तरह इसका दाम भी बेहद ही आक्रामक होगा।
Advertisement
 

Realme X2 Pro availability

रियलमी एक्स2 प्रो को कब पेश किया जाएगा? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रियलमी के प्रोडक्ट डिजाइनर वैंग वाई डेरेक ने इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा दिया था।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी एक्स2 प्रो एक साथ ही एशियाई और यूरोपीय मार्केट में लाया जाएगा। यानी इस रियलमी फोन को भारत में लाया जाना भी तय है।
Advertisement

बीते महीने रियलमी ने चीनी मार्केट में चार रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर वाले रियलमी एक्स2 को उतारा था। स्मार्टफोन दिसंबर महीने में इस हैंडसेट को भारत में Realme XT 730G के नाम से आएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2 Pro specifications, Realme X2 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.