Realme X2 Pro होगा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस, टीज़र आया सामने

Realme X2 Pro: Realme के आगामी फ्लैगशिप फोन रियलमी एक्स2 प्रो डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ उतारा जाएगा। जानें रियलमी ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2019 09:47 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा रियलमी एक्स2 प्रो
  • Realme X2 Pro देगा Redmi K20 Pro को टक्कर
  • रियलमी एक्स2 प्रो में होगा 50 वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्ज तकनीक का इस्तेमाल

Realme X2 Pro: रियलमी एक्स2 प्रो होगा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस

Realme X2 Pro: Oppo के सब-ब्रांड Realme के आगामी फ्लैगशिप फोन रियलमी एक्स2 प्रो डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ उतारा जाएगा। इस बात की जानकारी रियलमी यूरोप के ट्विटर अकाउंट द्वारा सामने आई है। कुछ दिनों पहले एक टीज़र से इस बात का पता चला था कि Realme X2 Pro में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए 50 वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्ज तकनीक का इस्तेमाल होगा। उम्मीद है कि रियलमी ब्रांड का आगामी रियलमी एक्स2 प्रो फोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 855+ SoC के साथ Redmi K20 Pro को टक्कर देगा। रियलमी एक्स2 प्रो में फ्लूइड डिस्प्ले जैसे अन्य प्रीमियम स्पेसिफिकेशन भी दिए जाने की उम्मीद है।

Realme यूरोप अकाउंट से पोस्ट किए गए ट्वीट के अनुसार, Realme X2 Pro में डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि हैंडसेट सर्टिफाइड हाई-रेज़ साउंड क्वालिटी प्रदान करेगा।  

Realme X2 Pro specifications

इस सप्ताह के शुरुआत में हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला था। रियलमी एक्स2 प्रो 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। गेमिंग के लिए बना यह चिपसेट इस स्मार्टफोन को बेहद ही तेज और स्मूथ बनाएगा।
Advertisement

रियलमी यूरोपियन साइट पर इस सप्ताह के शुरुआत में पोस्ट किए टीज़र में भी इस बात का जिक्र है कि Realme X2 Pro में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें भी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 115 डिग्री लेंस वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। फोन में सुपर मैक्रो लेंस होने का भी टीज़र ज़ारी किया गया है। रियलमी एक्स2 प्रो का कैमरा सेटअप 20x हाइब्रिड ज़ूम के साथ आएगा।

हाल ही में रियलमी यूरोप अकाउंट से किए ट्वीट से इस बात की पुष्टि हुई है कि Realme X2 Pro हैंडसेट 50 वॉट SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी से लैस होगा। फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर दावा किया गया है कि यह 3,700 एमएएच की बैटरी को केवल 35 मिनट में चार्ज कर देती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.