Realme X2 Pro को सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

याद दिला दें कि Realme X2 Pro स्मार्टफोन पिछले साल एंड्रॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6.1 के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन हाल ही में इसे एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई अपडेट मिला था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 18:55 IST
ख़ास बातें
  • बिल्ड वर्ज़न RMX1931EX_11.C.25 के साथ आया है यह अपडेट
  • Realme X2 Pro को RMX1931EX_11.C.23 वर्ज़न के साथ एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला थ
  • वॉयस असिस्टेंट समस्या को दूर करेगा यह लेटेस्ट अपडेट

रियलमी कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किया गया है अपडेट का चेंजलॉग

Realme X2 Pro को भारत में मार्च में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलना शुरू हुआ था। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है, यह अपडेट अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ नया चार्जिंग एनिमेशन और सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स लेकर आया है। इस अपडेट को ओवर द एयर (OTA) रोलआउट किया गया है। रियलमी के कम्युनिटी फोरम पर साफ किया गया है कि यह नया अपडेट फेज़ में रोल-आउट किया गया है। बड़े स्तर पर इसे तब रोलआउट किया जाएगा, जब यह पुष्टि हो जाए कि इसमें कोई गंभीर बग मौजूद नही हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में इसे हर रियलमी एक्स2 प्रो यूज़र के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। याद दिला दें, रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन पिछले साल एंड्रॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6.1 के साथ लॉन्च हुआ था।

Realme X2 Pro अपडेट के चेंजलॉग जो कि Realme के कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किया गया है, इसके मुताबिक लेटेस्ट सिस्टम अपडेट बिल्ड वर्ज़न RMX1931EX_11.C.25 के साथ आया है। अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ, रियलमी एक्स2 प्रो में अपडेट के जरिए चार्जिंग एनिमेशन और कैमरा ऐप बग फिक्स आया है। रियलमी का यह लेटेस्ट अपडेट एक्स2 प्रो स्मार्टफोन में इन बग्स को भी करता है ठीक-

● PUBG खेलते वक्त ब्लूटूथ हेडसेट में देरी होना।

● फोन रीबूट करते समय स्क्रीन का स्प्लेश होना।

● कभी-कभी ऐप क्रैश की समस्या होना।
Advertisement

● वॉयस असिस्टेंट समस्या।

● थर्ड पार्टी ऐप बंद करने के बाद स्टेटस बार पर माइक्रोफोन आइकन का दिखना।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, रियलमी एक्स2 प्रो का यह अप्रैल सिक्योरिटी पैच अपडेट OTA ओवर द एयर के जरिए फेज़ में रोलआउट किया गया है। कंपनी का कहना है कि अगर कोई गंभीर बग नहीं मिला, तो इस अपडेट को जल्द ही पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा। अपने रियलमी एक्स2 प्रो फोन में सिस्टम अपडेट में इस अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट को चुन कर सकते हैं। अगर आपको यह अपडेट नहीं दिखता, तो आप इसे मैनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं। मैनुअली अपडेट डाउनलोड करने के लिए आप रियलमी डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं, इस अपडेट का साइज़ 2.92 जीबी है। आपको इस पेज पर जाकर रियलमी एक्स2 प्रो सर्च करना होगा।
Advertisement

पिछले महीने, रियलमी एक्स2 प्रो को एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई अपडेट मिला था। यह अपडेट नए फीचर्स लेकर आया था, जिसमें स्मार्ट स्लाइडबार, नया नेविगेशन गेस्चर और डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स मौजूद थे। यह अपडेट RMX1931EX_11.C.23 सॉफ्टवेयर वर्ज़न के साथ रोलआउट किया गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X2 Pro, Realme X2 Pro Updates, Realme UI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.