Realme X2 Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Realme X2 Pro, Realme X2 Pro Master Edition: रियलमी एक्स2 प्रो और रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है, जानें Realme ब्रांड के इन लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट हैं
  • Realme X2 Pro Master Edition भी हुआ लॉन्च
  • रियलमी एक्स2 प्रो भारत में दिसंबर में होगा लॉन्च

Realme X2 Pro Launched: रियलमी एक्स2 प्रो में है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

Realme X2 Pro, Realme X2 Pro Master Edition Launched: रियलमी एक्स2 प्रो लॉन्च कर दिया गया है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी भिड़ंत Redmi K20 Pro और OnePlus 7T से होगी। Realme X2 Pro में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रियलमी एक्स2 प्रो के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं, साथ ही फोन में एचडीआर 10+ सर्टिफिकेशन के साथ फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है।

इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है और यह डीसी डिमिंग 2.0 सपोर्ट से लैस है। Realme X और रेडमी के20 प्रो दोनों ही हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हैं लेकिन रियलमी एक्स2 प्रो के फ्रंट पैनल पर दिए वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच में सेल्फी कैमरा को जगह मिली है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट के साथ रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन (Realme X2 Pro Master Edition) को भी लॉन्च किया गया है।
Advertisement
 

Realme X2 Pro price, India launch details

चीनी मार्केट में रियलमी एक्स2 प्रो के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,200 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,200 रुपये) और 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,200 रुपये) है।

तीनों ही वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं, कलर वेरिएंट की बात करें तो हैंडसेट ब्लू और व्हाइट दो रंग में उपलब्ध होगा। Realme X2 Pro चीन में 18 अक्टूबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jingdong, Tmall और Suning Tesco पर मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि पहली सेल में रियलमी एक्स2 प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को 100 चीनी युआन (लगभग 1,000 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

रियलमी एक्स2 प्रो के अलावा Realme X2 Pro Master Edition को भी लॉन्च किया गया है। इस फोन का सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन रियलमी एक्स2 प्रो से मिलते जुलते हैं। रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन की कीमत 3,299 चीनी युआन तय की गई है। Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने पिछले सप्ताह ही इस बात की पुष्टि की है कि रियलमी एक्स2 प्रो भारत में दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme X2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और सैंपलिंग रेट 135 हर्ट्ज है। डिस्प्ले पैनल डीसी डिमिंग 2.0 तकनीक सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.7 प्रतिशत है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअफ की। Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर फोन का हिस्सा हैं। डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज़ ऑडियो टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह टेक्नोलॉजी फोन को केवल 35 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। रियलमी एक्स2 प्रो की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 161x75.7x8.7 मिलीमीटर और वज़न 199 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.