Realme U1 होगा 28 नवंबर को लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर है इसमें

Realme U1 को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाले Realme का पहला स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2018 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme अब तक चार स्मार्टफोन कर चुकी है लॉन्च
  • Realme U1 की सबसे अहम खासियत होगी सेल्फी कैमरा
  • Realme ने बीते हफ्ते ही अपनी यू सीरीज़ हैंडसेट का टीज़र ज़ारी किया था
Realme U1 को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाले Realme का पहला स्मार्टफोन होगा। मीडियाटेक के लेटेस्ट चिपसेट को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। इस दौरान रियलमी ने दावा किया था कि वह हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन लाएगी। Realme U1 को Amazon.in पर "selfie pro" हैंडसेट के टैगलाइन के साथ लिस्ट कर दिया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग में दावा किया गया है कि नए रियलमी फोन में अब तक का सबसे पावरफुल सेल्फी कैमरा होगा। हालांकि, इस सेंसर के बारे में कोई विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से पता चला है कि Realme U1 को 28 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा यूज़र को बेहतरीन सेल्फी अनुभव देने के लिए पावरफुल सेल्फी कैमरा भी होगा। इस स्मार्टफोन में वनप्लस 6टी की तरह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होगा। मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के कारण Realme U1 को हाई -रिजॉल्यूशन डेप्थ इंजन, फास्टर मल्टी फ्रेम नॉयज रिडक्शन, एंटी-ब्लूमिंग इंजन और सटीक एआई डिटेक्शन मिलेगा। MediaTek Helio P70 एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। इसे 12 एनएम प्रोसेस में बनाया गया है। यह किफायती दाम में मिलने वाले दमदार हैंडसेट के लिए उपयुक्त प्रोसेसर है।
 

Realme U1 को 28 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा

रियलमी यू1 मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इसके बारे में कंपनी ने मीडियाटेक प्रोसेसर के लॉन्च इवेंट के दौरान ही बताया था। Realme ने बीते हफ्ते ही अपनी यू सीरीज़ हैंडसेट का टीज़र ज़ारी किया था। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के बारे में और कुछ नहीं बताया गया है।

इससे पहले, RMX1833 मॉडल नंबर वाले Realme हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया। यह ऑक्टा-कोर 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro में स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme U1, Realme, MediaTek Helio P70, Helio P70

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  4. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  2. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  3. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  6. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  7. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  8. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  9. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.