Realme के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन की पहली झलक, चार रियर कैमरों से है लैस

Oppo के सब-ब्रांड Realme ने Weibo पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। तस्वीर से साफ है कि फोन में चार रियर कैमरे हैं और सबसे ऊपर 64 मेगापिक्सल वाला सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2019 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने Weibo पर एक तस्वीर पोस्ट की
  • यूज़र 6912x9216 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें खींच पाएंगे
  • सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा रियलमी का यह हैंडसेट
Realme के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन की पहल झलक मिल गई है। यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी ने Samsung द्वारा बनाए गए 64 मेगापिक्सल सेंसर के बारे में भी विस्तार से बताया है। Realme India के सीईओ माधव शेठ ने हाल ही में खुलासा किया था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Samsung के 64 मेगापिक्सल ISOCELL GW1 सेंसर के साथ आएगा। इसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। नए पोस्ट से साफ है कि रियलमी का यह हैंडसेट चीनी मार्केट में भी लॉन्च होगा, संभवतः 2019 की दूसरी छमाही में।

Oppo के सब-ब्रांड Realme ने Weibo पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। तस्वीर से साफ है कि फोन में चार रियर कैमरे हैं और सबसे ऊपर 64 मेगापिक्सल वाला सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर है। 1/1.72 इंच वाला यह सेंसर पीले रंग के रिंग में घिरा है। फ्लैश को कैमरा सेंसर्स के बगल में जगह मिली है।
Advertisement

64 मेगापिक्सल के सेंसर से यूज़र 6912x9216 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें खींच पाएंगे। यह एआई फीचर के साथ आएगा और फोन को चीनी मार्केट में 2019 की दूसरी छमाही में उतारा जाएगा।

पोस्ट में उस तस्वीर को भी साझा किया गया है जिसे पहले रियलमी इंडिया के प्रमुख माधव शेठ द्वारा ज़ारी किया गया था। तस्वीर में डिटेल की कोई कमी नहीं है। यह सेंसर 1/1.72 इंच सेंसर और 1.6माइक्रॉन पिक्सल साइज़ के साथ आएगा। इस सेंसर को बीते महीने लॉन्च किया गया था। 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर कम रोशनी वाली परस्थितियों में सैमसंग की टेट्रासेल टेक्नोलॉजी की मदद से 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेगा। यह सेंसर 100db रियल टाइम एचडीआर को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त इस सेंसर की मदद से डिवाइस 1080 पिक्सल के स्लो-मोशन वीडियो कैपचर कर पाएगा।
Advertisement

फिलहाल, फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। अगर फोन को चीनी मार्केट में 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाना है, तो उससे पहले यह भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, 64 Megapixel, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.