5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाले 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Realme!

Realme RMX3574 में 6.58 इंच की आईपीएस फुलएचडी प्लस स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme RMX3372 में 6.62 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले है।
  • RMX3372 और RMX3574 स्मार्टफोन्स को TENAA पर स्पॉट किया गया है।
  • ये दोनों स्मार्टफोन अप्रैल में हो सकते हैं लॉन्च।

रियलमी के RMX3372 और RMX3574 स्मार्टफोन्स अप्रैल में ही हो सकते हैं लॉन्च।

Realme की ओर जल्द ही दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इनके मॉडल नम्बर RMX3372 और RMX3574 हैं। कंपनी ने हाल ही में चीन में Realme GT Neo 3 की सेल शुरू की है जिसमें रियलमी ने सेल शुरू होने के 10 सेकेंड के अंदर 1 लाख फोन बिकने की बात कही है। RMX3372 के लिए कहा जा रहा है कि यह Realme GT Neo 2 के जैसा ही हैंडसेट होगा। RMX3372 और RMX3574 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिसमें इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चलता है। RMX3574 के साथ कंपनी एक नई सीरीज की शुरुआत कर सकती है। यह एक नई 5G सीरीज का एंट्री लेवल स्मार्टफोन हो सकता है। इसे Q सीरीज बताया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नई सीरीज को लेकर खुलासा नहीं किया है। 

रियलमी के RMX3372 और RMX3574 स्मार्टफोन्स को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है। दोनों स्मार्टफोन को इनकी फोटो के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन भी दिए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन 5000 एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ लिस्ट किए गए हैं। बैटरी को छोड़कर इनके बाकी के स्पेसिफिकेशन अलग-अलग हैं। 
Advertisement
 

Realme RMX3372 specifications

Realme RMX3372 में 6.62 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और जिसके साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल लेंस का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

इस फोन में Snapdragon 870 प्रोसेसर देखने को मिलता है। जिसके साथ 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन को मिरर ब्लैक, ड्रीम ब्लू और सुपर ओरेंज कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement
 

Realme RMX3574 specifications

Realme RMX3574 में 6.58 इंच की आईपीएस फुलएचडी प्लस स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी पूरी नहीं मिल पाई है। लेकिन इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह फोन भी 5000 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। फोन को पर्पल और ब्लैक कलर में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि ये दोनों हैंडसेट इसी महीने लॉन्च हो सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.