Realme के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट

रियलमी एक्सटी, रियलमी एक्स, रियलमी 3 प्रो, रियलमी 5 प्रो, रियलमी 3, रियलमी 5, रियलमी 3आई और रियलमी 2 प्रो को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 सितंबर 2019 19:09 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 1, रियलमी सी1, रियलमी सी2 और रियलमी यू1 को लेकर जानकारी नहीं
  • एंड्रॉयड अपडेट को लेकर रियलमी रही है गंभीर
  • रियलमी 2 प्रो को भी मिलेगा यह अपडेट
रियलमी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Realme XT स्मार्टफोन के साथ Realme X, Realme 5 Pro और Realme 3 Pro को साल 2020 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा। यह जानकारी रियलमी ने शुक्रवार को रियलमी एक्सटी के लॉन्च इवेंट में दी। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड 10 अपडेट कंपनी के महंगे हैंडसेट तक ही सीमित नहीं है। Realme 5 और Realme 3i को भी यह अपडेट मिलेगा। याद रहे कि एंड्रॉयड 10 को हाल ही में गूगल द्वारा पिक्सल सीरीज़ के हैंडसेट के लिए रिलीज किया गया था। नया वर्ज़न अपने साथ सिस्टम वाइड डार्क थीम और इन्हांस्ड प्राइवेसी कंट्रोल्स लेकर आता है।

Realme ने एंड्रॉयड 10 के अपडेट को लेकर जानकारी ट्विटर पर दी। 2020 की पहली तिमाही में रियलमी एक्सटी, रियलमी एक्स, रियलमी 3 प्रो और रियलमी 5 प्रो को लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट दिया जाएगा। 2020 की दूसरी तिमाही में यह अपडेट रियलमी 3, रियलमी 5 और रियलमी 3आई के लिए भी रिलीज किया जाएगा। वहीं, 2020 की तीसरी तिमाही में रियलमी 2 प्रो को भी यह अपडेट मिल जाएगा।
Advertisement

रियलमी एक्सटी के लॉन्च इवेंट में कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने दावा किया कि रियलमी उन चुनिंदा ब्रांड में से है जिसने 100 प्रतिशत हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी किया है। हालांकि, कंपनी ने एंड्रॉयड 10 अपडेट के लिए जो लिस्ट जारी की है उसमें रियलमी 1, रियलमी सी1, रियलमी सी2 और रियलमी यू1 जैसे लोकप्रिय हैंडसेट का नाम नहीं है।

फिलहाल, साफ नहीं है कि रियलमी भविष्य में अपने प्लान में कुछ बदलाव करती है या नहीं। हो सकता है कि कुछ पुराने हैंडसेट को भी यह अपडेट दिया जाए।
Advertisement

रियलमी ने शुक्रवार को भारतीय मार्केट में रियलमी एक्सटी को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया। इसके साथ रियलमी के पहले पावर बैंक और रियलमी बड्स वायरलेस को मार्केट में उतारा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.