90Hz डिस्प्ले, Dimensity 810 और 5000mAh बैटरी से लैस Realme Q5i हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Realme Q5i के 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 14,363 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने चीन में Realme Q5i को लॉन्च कर दिया है।
  • Realme Q5i में 6.58 इंच की IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Q5i के 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,363 रुपये है।

Realme Q5i में 6.58 इंच की IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme ने चीन में Realme Q5i को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Realme Q5 लाइनअप में शामिल है, जिसमें Realme Q5 और Realme Q5 Pro शामिल है। ये दोनों मॉडल 20 अप्रैल को घरेलू बाजार में आने वाले हैं। Realme Q5i में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ Dimensity 810 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ पावरफुल बैटरी भी है। यहां आज हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।

Realme Q5i के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme Q5i में 6.58 इंच की IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Dimensity 810 5G चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4 GB या 6 GB RAM मिलती है। वहीं 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W रैपिड चार्ज को सपोर्ट करती है।

Realme Q5i की कीमत और कलर ऑप्शन

कीमत की बात की जाए तो Realme Q5i के 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 14,363 रुपये है। वहीं 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 15,560 रुपये है। कलर ऑप्श की बात करें तो यह Obsidian Blue और Graphite Black में उपलब्ध है।
Advertisement

Realme के Q-सीरीज स्मार्टफोन खासतौर पर चीन में उपलब्ध हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह स्मार्टफोन अन्य मार्केट में कभी लॉन्च होगा या नहीं। अगर ये आता भी है तो यह दूसरे नाम से एंट्री ले सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Q5i, Realme Q5i Price, Realme Q5i Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.