64MP कैमरा वाले Realme Q5 Pro और 13MP कैमरा वाले Realme Q5i के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!

Realme Q5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बताया गया है जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल मेन सेंसर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q5i में 6.58 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा।
  • Realme Q5 Pro के स्पेसिफिकेशन TENAA लिस्टिंग में भी सामने आए थे।
  • Realme Q5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बताया गया है।

अपकमिंग सीरीज के दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होंगे।

Realme Q5 Pro और Realme Q5i के कथित स्पेसिफिकेशन चीन की सोशल मीडिया साइट पर लीक हो गए हैं। सीरीज चीन में जल्द ही लॉन्च होने वाली है, लेकिन उससे पहले Weibo पर इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। Realme Q5 Pro फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 6.62 इंच OLED डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें Snapdragon 870 SoC दिया गया है। Realme Q5i में 6.58 इंच एलसीडी पैनल देखने को मिल सकता है और यह Snapdragon 810 चिप से लैस होगा। सीरीज 20 अप्रैल को चीन में लॉन्च होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इसके साथ एक स्पेशल Realme Q5 Pro x Vans मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है। 
 

Realme Q5 Pro specifications

टिप्स्टर Panda is Bald (अनुवादित) ने Weibo पर Realme Q5 Pro के स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। Realme Q5 Pro में 6.62 इंच का फुल एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ के साथ देखने को मिल सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। 

Realme Q5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बताया गया है जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल मेन सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का f/2.3 अल्ट्रावाइड लेंस होगा और 119-डिग्री फ़ील्ड ऑफ व्यू वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें देखने को मिल सकता है। फोन के डाइमेंशन 162.9x75.8x8.65mm और वजन 194.5 ग्राम बताया गया है। 

इससे पहले Realme Q5 Pro के स्पेसिफिकेशन TENAA लिस्टिंग में भी सामने आए थे जिसमें बताया गया था कि फोन 6.62 इंच फुल-एचडी प्लस (2,400x1,080 पिक्सल) रेजॉल्यूशन वाले एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ होगा जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले सेंसर भी बताया गया था और वही कैमरा स्पेसिफिकेशन बताए गए थे जो अब वीबो की पोस्ट में सुझाए गए हैं। 
Advertisement
 

Realme Q5i specifications

टिप्स्टर के अनुसार, Realme Q5i में 6.58 इंच फुलएचडी प्लस (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन होगी जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.1:9 होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 SoC देखने को मिल सकता है। ऑप्टिक्स के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है देखने को मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा और साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा होगा। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करेगा। फोन के डाइमेंशन 163.8x75.1x8.1mm और वजन 190 ग्राम बताया गया है। फोन के ये कथित स्पेसिफिकेशन TENAA लिस्टिंग में बताए गए स्पेसिफिकेशंस से मेल खाते हैं। 

Realme Q5 सीरीज को चीन में 20 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। यह Realme Q3 सीरीज की सक्सेसर होगी जिसे कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.