Realme Q3s अक्टूबर में होगा लॉन्च, VP ने किया कंफर्म

Realme China के वाइस प्रेसिडेंट Wan Wei Derek ने चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के जरिए जानकारी दी है कि Realme Q3s स्मार्टफोन को अगले महीने यानी अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 सितंबर 2021 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q3s फोन Realme Q3 का अपग्रेड होगा
  • रियलमी क्यू3एस स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा
  • रियलमी क्यू3 फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Realme Q3s स्मार्टफोन कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसे अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी खुद Realme China के वाइस प्रेसिडेंट Wan Wei Derek ने दी। केवल लॉन्च ही नहीं बल्कि वाइस प्रेसिडेंट ने यह भी जानकारी दी है कि यह फोन मौजूदा Realme Q3 5G का अपग्रेड वर्ज़न होगा। बता दें, रियलमी क्यू3 फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 48 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

Realme China के वाइस प्रेसिडेंट Wan Wei Derek ने चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए जानकारी दी है कि Realme Q3s स्मार्टफोन को अगले महीने यानी अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया जाएगा। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने Realme Q4 या फिर Realme Q5 की जगह रियलमी क्यू3एस मोनिकर को ही चुना। दरअसल, कंपनी इस साल के सेकेंड हाफ में केवल Q सीरीज़ के तहत 1 ही फोन लॉन्च करेगी और वो होगा Realme Q3s।
Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि यह नए जनरेशन का मिड-रेंज फोन होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही यह फो मौजूदा Realme Q3 5G का अपग्रेड वर्ज़न होगा।
 

Realme Q3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी क्यू3 5जी फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। Realme Q3 5G फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें Adreno 619 जीपीयू के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू3 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.3 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.1 है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी क्यू3 5जी फोन में डुअल-मोड 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरो सेंसर और एक्सलेरोमीटर मौजूद हैं। Realme Q3 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन के डायमेंशन 162.5x74.8x8.8mm और वज़न 189 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Q3s, Realme Q3s specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.