Realme Q3 सीरीज जल्द होगी 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

MyDrivers में Realme Q3 से संबंधित एक और रिपोर्ट में vanilla Realme Q3 फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है।रिपोर्ट कहती है कि ये स्मार्ट फोन MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ आयेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2021 17:10 IST
ख़ास बातें
  • विबो की रिपोर्ट में सीरीज लॉन्च की पुष्टि।
  • चीन में जल्द लॉन्च हो सकती है Realme Q3 सीरीज।
  • फोन में MediaTek Dimensity 1100 SoC चिपसेट होने की जताई गई संभावना।

रिपोर्ट में Realme Q3 सीरीज की कथित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है।

Realme Q3 स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही चीन में लॉन्च होगी। Weibo के माध्यम से कंपनी ने खुलासा किया है कि वह पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में आई Realme Q2 सीरीज के 1 मिलियन यूनिट्स सेल कर चुकी है। इस टेक दिग्गज ने हालांकि Realme Q3 सीरीज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। मगर एक रिपोर्ट में Realme Q3 वनिला की कथित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह हेंडसेट MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ आ सकता है। इसकी कीमत लगभग CNY 2,000 यानि कि अमूमन 23000 भारतीय रुपये के करीब होने की संभावना है।

रियलमी द्वारा विबो पर की गई पोस्ट के अनुसार "Realme Q3  सीरीज जल्द ही आयेगी।"इसके लिए कोई किसी निर्धारित डेट की घोषणा नहीं की गयी। माना जा रहा है कि इस सीरीज के स्मार्ट फोन 5G सपोर्ट के साथ आयेंगे। गौरतलब है कि चीन में पिछले वर्ष Realme Q2 सीरीज के सभी स्मार्ट फोन- vanilla Realme Q2, Realme Q2 Pro और Realme Q2i भी 5G सपोर्ट के साथ आये थे। वहीं भारत में Realme Q2 को Realme Narzo 30 Pro 5G के नाम से साल के शुरू में उतारा गया था। Weibo का कहना है कि Realme Q2 सीरीज ने सेल्स के 1 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि रियलमी कंपनी ने विभिन्न वेरिएंट के अनुसार सेल के आकड़ों के बारे में कोई डेटा नहीं दिया है।
Advertisement

MyDrivers में Realme Q3 से संबंधित एक और रिपोर्ट में vanilla Realme Q3  फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि ये स्मार्ट फोन MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ आयेगा। वहीं इसमें UFS 3.1 स्टोरेज होगी और LPDDR4X-2133 RAM होगी। इसकी डिस्पले स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। जबकि फोन में 50W की फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh बैटरी होने की बात भी कही गयी है। रियर में क्वाड कैमरा सेटअप फोन में देखने को मिल सकता है। रही बात कनेक्टिविटी की तो इसमें Bluetooth 5.2 और Wi-Fi 6 का सपोर्ट हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.