Realme Q लॉन्च, चार रियर कैमरों से है लैस

Realme Q सीरीज़ के पहले फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 18:01 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी क्यू में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर के साथ आता है रियलमी क्यू
  • रियलमी क्यू में 8 जीबी तक रैम हैं

Realme Q वाकई में रियलमी 5 प्रो का चीनी अवतार है

कई हफ्तों तक टीज़र ज़ारी किए जाने के बाद Realme ने चीनी मार्केट में Realme Q को लॉन्च कर दिया है। भले ही रियलमी क्यू के नाम से प्रतीत होता है कि यह कंपनी की नई सीरीज़ का पहला फोन है। लेकिन यह वाकई में भारत में बीते महीने लॉन्च किए जा चुके रियलमी 5 प्रो का ही चीनी अवतार है। रियलमी क्यू में चार रियर कैमरे हैं और यह स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर के साथ आता है। चीनी मार्केट में इस हैंडसेट के कुल तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं।
 

Realme Q price

रियलमी क्यू का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 998 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,198 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न का दाम 1,298 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। रियलमी क्यू को लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू रंग में लाया गया है।
 

Realme Q specifications

रियलमी क्यू सीरीज़ के पहले फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

Realme 5 Pro की तरह रियलमी क्यू में भी पिछले हिस्से चार कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर रियलमी क्यू में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। बैटरी 4,035 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.