Realme Q वाकई में होगा Realme 5 Pro का ही अवतार

Realme Q में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। ये फीचर रियलमी 5 प्रो का भी हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 अगस्त 2019 14:13 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 प्रो को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था
  • ग्रेडिएंट फिनिश के साथ डायमंड कट डिजाइन से लैस है Realme Q
  • Realme Q सीरीज़ कैमरा के दीवानों के लिए बना है

Realme Q सीरीज़ से 5 सितंबर को उठेगा पर्दा

Realme ने हाल ही जानकारी दी थी कि वह चीनी मार्केट में रियलमी क्यू सीरीज़ से पर्दा उठाने वाली है। एक आधिकारिक टीज़र से खुलासा हुआ कि Realme Q में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। मज़ेदार बात यह है कि फोन का डिज़ाइन हाल ही भारत में लॉन्च किए गए रियलमी 5 प्रो से मेल खाता है। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि कंपनी वाकई में रियलमी 5 प्रो को ही चीनी मार्केट में रियलमी क्यू के नाम से उतार सकती है। अब रियलमी क्यू की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई हैं जो इशारा देती हैं कि यह फोन रियलमी 5 प्रो का ही चीनी वेरिएंट हो सकता है।

रियलमी क्यू सीरीज़ को चीन में लॉन्च करने की जानकारी देने के बाद कंपनी ने गुरुवार को रियलमी क्यू के पोस्टर को साझा किया। बताया गया कि फोन स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल रियलमी 5 प्रो में हुआ है। इसके अलावा पोस्टर में नज़र आ रहा फोन दिखने में रियलमी 5 प्रो जैसा लगता है। इसमें भी चार रियर कैमरे हैं और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ डायमंड कट डिजाइन।

अब रियलमी क्यू के रिटेल पैकेज की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं हैं। हर तरफ से फोन को देखने के बाद भी यही लगता है कि यह रियलमी 5 प्रो का ही अवतार है। तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं। इसमें रियलमी क्यू का क्रिस्टल ग्रीन वेरिएंट नज़र आ रहा है।
 
गौर करने वाली बात है कि रियलमी 5 प्रो को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था। इसके बाद से ही रियलमी 5 सीरीज़ के इस प्रीमियम फोन को चीनी मार्केट में उतारे जाने की चर्चा थी। लेकिन कंपनी अलग नाम का इस्तेमाल करने वाली है।
Advertisement

अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Realme Q में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम होगा। यह 4,035 एमएएच की बैटरी और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। रियलमी क्यू में चार रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी हो सकता है। सेल्फी की जिम्मेदारी 16 मेगापिक्सल के सेंसर पर होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Q, Realme Q Specifications, Realme 5 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.