Realme Q में होगा स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरा

Realme का लॉन्च इवेंट 5 सितंबर को आयोजित होने वाला है। जानकारी मिली थी कि कंपनी इस दिन चार प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 19:21 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी क्यू सीरीज़ का एक फोन रियलमी 5 प्रो का ही चीनी वेरिएंट होगा
  • रियलमी 5 भी अलग नाम से रियलमी क्यू सीरीज़ का हिस्सा बन सकता है
  • Realme Q सीरीज़ कैमरा के दीवानों के लिए बना है

Realme Q सीरीज़ से 5 सितंबर को उठेगा पर्दा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने इस हफ्ते ही बताया कि वह चीनी मार्केट में 5 सितंबर को अपनी नई Realme Q सीरीज़ के स्मार्टफोन उतारेगी। वीबो पर एक पोस्ट जारी करके कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के एक फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। पहले पता चला था कि रियलमी क्यू सीरीज़ के इवेंट में कुल चार प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। इनमें से एक प्रोडक्ट में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर व 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाना तय है।

Realme ने अपने वीबो पेज पर फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होने की जानकारी दी थी। एक दूसरे पोस्ट में 48 मेगापिक्सल के सोनी सेंसर का ज़िक्र था। उम्मीद है कि क्वाड कैमरा सेटअप में Sony IMX586 सेंसर होगा। कई रिपोर्ट्स में चर्चा है कि रियलमी अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लाने की योजना बना रही है। यह कलरओएस से अलग होगा। आईएएनएस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी क्यू इस ओएस के साथ आने वाला पहला प्रोडक्ट हो सकता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि रियलमी क्यू सीरीज के बारे में सबसे पहले जानकारी इस हफ्ते ही आई थी।

अब तक ज़ारी हुए टीज़र्स से ऐसा लगता है कि रियलमी क्यू सीरीज़ का एक फोन रियलमी 5 प्रो का ही चीनी नाम होगा। इस फोन को पहले ही अगस्त में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे इन दावों को बल मिला है। हो सकता है कि रियलमी 5 ही अलग नाम से रियलमी क्यू सीरीज़ का हिस्सा बने।

वहीं, 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले रियलमी एक्सटी हैंडसेट को सितंबर महीने में ही चीन में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस फोन को भारत में पेश किया जा चुका है। रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड फुलएचडी+ डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Q, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.