Realme का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भारत में दिवाली से पहले होगा लॉन्च

Realme ने फोन के बारे में ज़्यादा कुछ तो नहीं बताया। यह ज़रूर कहा कि कंपनी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 19:10 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स के अपग्रेड में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  • 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन में 64 मेगापिक्सल मोड होगा
  • Realme 5 और Realme 5 Pro चार रियर कैमरों से लैस हो सकते हैं

Realme कम से कम तीन चार रियर कैमरे वाले फोन लाएगी

अभी एक दिन पहले ही शाओमी ने अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की तकनीक के बारे में बताया था। अब रियलमी ने 64 मेगापिक्सल कैमरे को लेकर कंपनी की योजना का खुलासा किया है। नई दिल्ली में आयोजित अपने कैमरा इनोवेशन प्रेस इवेंट में कंपनी ने खुलासा किया कि वह रियलमी सीरीज़, रियलमी प्रो सीरीज़ और रियलमी एक्स सीरीज़ में चार रियर कैमरे वाले हैंडसेट लाएगी। Realme ने यह भी ऐलान किया कि वह अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन को भारत में दिवाली से पहले लॉन्च करेगी, यानी 27 अक्टूबर से पहले।

Realme ने फोन के बारे में ज़्यादा कुछ तो नहीं बताया। यह ज़रूर कहा कि कंपनी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल करेगी। अगर कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए गए टीज़र पर गौर करें तो प्रतीत होता है कि Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस होंगे। लेकिन रियलमी एक्स के अपग्रेड में चार रियर कैमरे होने के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। कंपनी ने साफ किया है कि वह निकट भविष्य में सिर्फ एक 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन लाने वाली है।
Advertisement
 

Realme X के अपग्रेड में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का सेंसर


रियलमी ने बताया कि वह सैमसंग के साथ लंबे समय से काम कर रही है। इस पार्टनरशिप का आगाज ISOCELL Bright GW1 सेंसर के प्रोडक्शन के पहले हो गया था।

अपने आने वाले स्मार्टफोन के क्वाड कैमरा सेटअप के बारे में बताते हुए रियलमी ने ऐलान किया है कि यह कैमरा सेटअप सुपर वाइड एंगल फोटोग्राफी सपोर्ट, 2x टेलीफोटो लेंस, 'अल्ट्रा मैक्रो' फोटोग्राफी सपोर्ट और एक्सपर्ट मोड के साथ आएगा।
Advertisement

कंपनी ने अपने क्वाड कैमरा सेटअप की क्षमता दिखाते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके अतिरिक्त बताया कि 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन में 64 मेगापिक्सल मोड होगा जिसकी मदद से यूज़र्स 64 मेगापिक्सल की तस्वीरें ले पाएंगे। इसके साथ डिफॉल्ट में 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें।
Advertisement

फिलहाल, इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, रियलमी ने साफ कर दिया है कि वह अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को भारत दिवाली से पहले लॉन्च करेगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X2, Realme 5, Realme 5 Pro, Realme 64 megapixel phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.