Flipkart दे रहा दिवाली पर बंपर छूट, 7000mAh बैटरी वाला Realme स्मार्टफोन 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें

Flipkart Big Bang Diwali सेल में Realme का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G काफी सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 07:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme P4 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Flipkart Big Bang Diwali सेल में Realme का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G काफी सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट फेस्टिवल सेल के दौरान स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है, जिसमें कीमत में कटौती से लेकर बैंक ऑफर शामिल किया गया है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। अगर आप Realme P4 Pro 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4 Pro 5G Offers & Price

Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल अगस्त में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी। इस हिसाब से यह फोन लॉन्च कीमत से 4,000 रुपये सस्ता मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 17,650 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Realme P4 Pro 5G Specifications

Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन की लंबाई 162.27 मिमी, चौड़ाई 76.16 मिमी, मोटाई 7.68 मिमी और  वजन 189 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 और IP66 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में P4 Pro 5G में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

Realme P4 Pro 5G की कीमत कितनी है?

Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Realme P4 Pro 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Realme P4 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

Realme P4 Pro 5G की बैटरी कैसी है?

Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme P4 Pro 5G में कैसा कैमरा है?

Realme P4 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  2. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  5. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  6. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  7. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  9. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  10. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.