Realme P3 Pro गेमिंग के शौकीनों को कर सकता है इम्प्रेस! सामने आया बेंचमार्किंग स्कोर; जल्द होगा लॉन्च

यहां चिपसेट के मॉडल नेम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Realme P3 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 SoC मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 20:03 IST
ख़ास बातें
  • एक Realme फोन को मॉडल नंबर RMX5032 के साथ Geekbench पर टेस्ट किया गया
  • इसे Realme P3 Pro के साथ जोड़ा जा रहा है
  • Android 15, 11.13GB रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआ टेस्ट

Realme P2 Pro (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में आ सकता है P3 Pro स्मार्टफोन

Photo Credit: Realme

Realme P3 Pro भारत में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इसे अब आधिकारिक तौर पर टीज करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे रखा गया है। कुछ लीक्स का कहना है कि अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल वाले OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। सीरीज में एक वेनिला मॉडल होने की भी उम्मीद है, जो Realme P3 के नाम से लॉन्च हो सकता है। इसे हाल ही में गीकबेंच पर टेस्ट किया गया था और अब, Realme P3 Pro को भी बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया गया है। लेटेस्ट लिस्टिंग अपकमिंग P-सीरीज के प्रो मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी देती है

एक Realme स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX5032 के साथ Geekbench पर टेस्ट किया गया है। मॉडल नंबर पहले भी कई सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है और इसे Realme P3 Pro के साथ जोड़ा जा रहा है। कथित स्मार्टफोन को Android 15, 11.13GB रैम (टिपिकली 12GB) और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ टेस्ट किया गया है। इस कॉन्फिगरेशन के साथ इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 1188 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3283 अंक मिले हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन की तरह प्रोमोट कर रही है।

यहां चिपसेट के मॉडल नेम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Realme P3 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 SoC मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें कुल आठ कोर में से चार कोर 1.80GHz, तीन कोर 2.40GHz और एक कोर 2.50GHz पर क्लॉक्ड है।

Realme ने पहले ही बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज (BGIS) 2025 और बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज (BMPS) 2025 के लिए आधिकारिक स्मार्टफोन स्पॉन्सर के तौर पर अपनी साझेदारी की घोषणा कर दी है। उम्मीद है कि Realme P3 Pro भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन कम से कम एक कॉन्फिगरेशन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में आ सकता है।
Advertisement
 
कुछ अन्य लीक्स की बात करें, तो Relame P3 Pro को Realme 14 Pro के रीबैज के रूप में पेश किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो हम इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स के शामिल होने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.