Realme P3 Pro टीजर हुआ जारी, गेमिंग पर करेगा फोकस, जानें क्या हैं खासियतें

Realme भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Realme P3 Pro पेश करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme भारत में नया स्मार्टफोन Realme P3 Pro पेश करने के लिए तैयार है।
  • Realme P3 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करेगा।
  • Realme P3 Pro फोन MediaTek Dimensity 7300 Energy (4nm) से लैस हो सकता है।

Realme P3 Pro में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Realme

Realme भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Realme P3 Pro पेश करने के लिए तैयार है। Realme P2 Pro का अपग्रेड Realme P3 Pro दमदार फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी ने फोन के गेमिंग फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है और आज दिल्ली में Realme गेमिंग स्ट्रैटेजी इवेंट की शुरुआत कर रहा है। आइए Realme P3 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme ने पहले ही बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज (BGIS) 2025 और बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज (BMPS) 2025 के लिए आधिकारिक स्मार्टफोन स्पॉन्सर के तौर पर अपनी साझेदारी की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद है कि Realme P3 Pro भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन कम से कम एक कॉन्फिगरेशन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में आ सकता है।
Advertisement
 

Realme P3 Pro Specifications


फिलहाल ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। लीक से पता चला है कि P3 Pro फोन Realme 14 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। ऐसे में फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल होने की उम्मीद है।

अफवाह है कि यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करेगा। यह MediaTek Dimensity 7300 Energy (4nm) चिपसेट से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप के लिए P3 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिल सकता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, एनएफसी और यूएसबी-सी 2.0 शामिल हो सकता है। इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। उम्मीद है कि फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग के साथ आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Event 2026 LIVE: शुरू हुआ iPhone 18 लॉन्च इवेंट, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट्स
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.