Realme P3 5G में होगी 8GB रैम, ढेर सारे कलर्स में होगा लॉन्‍च!

चीनी स्‍मार्टफोन मेकर रियलमी (Realme) भारत में बहुत जल्‍द नई स्‍मार्टफोन सीरीज को पेश कर सकती है। कंपनी P सीरीज के स्‍मार्टफोन ला सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 5G से जुड़ी नई जानकारी
  • रैम और स्‍टोरेज से जुड़ी जानकारी सामने आई
  • जल्‍द हो सकता है भारत में लॉन्‍च

कंपनी Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra को भी पेश कर सकती है। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

Realme P3 : चीनी स्‍मार्टफोन मेकर रियलमी (Realme) भारत में बहुत जल्‍द नई स्‍मार्टफोन सीरीज को पेश कर सकती है। कंपनी P सीरीज के स्‍मार्टफोन ला सकती है। यह Realme P3 सीरीज होगी, जिसमें बेस मॉडल के अलावा Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra को लॉन्‍च किया जाएगा। अब एक रिपोर्ट में Realme P3 के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है। नए रियलमी फोन्‍स को कब और किस कीमत में लाया जाएगा, अभी इसके बारे में जानकारी नहीं है।  

91Mobiles की रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme P3 5G दो स्‍टोरेज ऑप्‍शंस- 128 जीबी और 256 जीबी में आएगा। उस फोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम मॉडल शामिल होंगे। 8 जीबी रैम वाला एक और मॉडल भी आ सकता है। लीक से यह भी पता चलता है कि फोन को नेबुला पिंक, कॉमेट ग्रे और स्‍पेस सिल्‍वर कलर्स में लाया जाएगा। 
Advertisement

इसके अलावा Realme P3 5G  के बारे में अभी जानकारी नहीं है। कंपनी Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra को भी पेश कर सकती है। अल्‍ट्रा मॉडल को जनवरी के आखिर तक और प्रो मॉडलों को फरवरी के तीसरे सप्‍ताह में लाया जा सकता है। Realme P3 Pro का मॉडल नंबर RMX5032 बताया जाता है, जबकि P3 Ultra का मॉडल नंबर RMX5030 है। 

लीक में अनुमान लगाया गया है कि Realme P3 Pro में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज दिया जाएगा। इसकी तुलना रियलमी पी2 प्रो से करें तो फोन में 12GB रैम और 512GB स्‍टोरेज दिया गया था। हाल ही में पता चला था कि realme P3 UItra में ग्‍लॉसी बैक पैनल होगा। यह स्मार्टफोन कम से कम एक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का मॉडल नंबर RMX5030 होगा। इसमें भी 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला एक बेस वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement

यह सब लीक्‍स और कयास हैं। रियलमी पी3 सीरीज की असल खूबियों को जानने के लिए हमें इसके लॉन्‍च होने का इंतजार करना चाहिए। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  3. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  4. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  6. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  7. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  10. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.