Realme Neo7 का लॉन्‍च कन्‍फर्म, 7000mAh बैटरी, Dimensity 9300+ चिपसेट के साथ होगा दिसंबर में पेश

Realme ने कंफर्म किया है कि वह Realme Neo7 सीरीज को दिसंबर 2024 में चीन बाजार में पेश करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo7 चीनी बाजार में दिसंबर में पेश की जाएगी।
  • Realme Neo7 में Mediatek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलेगा।
  • Realme Neo7 में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Realme GT Neo 6 में 5500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

चीनी टेक दिग्गज Realme ने कंफर्म किया है कि वह Realme Neo7 सीरीज को दिसंबर 2024 में एक अलग सीरीज के तौर पर चीन बाजार में पेश करने वाली है। जहां Realme GT को हाई-एंड परफॉर्मेंस फ्लैगशिप के तौर पर रखा गया है। वहीं Realme Neo सीरीज को मिड-रेंज ई-स्पोर्ट्स फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Realme Neo7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि Realme Neo सीरीज एक ई-स्पोर्ट्स फ्लैगशिप के लिए परफॉर्मेंस, लीडिंग गेमिंग एक्सपीरियंस और टेक्निकल ट्रेंड डिजाइन का सपोर्ट करेगा जो कि यंग यूजर्स के लिए बेहतर है। Realme चीन के वीपी जू क्यूई चेज ने कहा कि Realme Neo सीरीज में प्रोडक्ट और आरएंडडी के लिए ज्यादा रिसोर्स मिलेंगे, जिससे सीरीज बेहतर फीचर्स के साथ एक ई-स्पोर्ट्स फ्लैगशिप बनाने का प्रयास करेगी जो युवा यूजर्स को बेहतर तरीके समझेगी।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Neo7 ने 2.4 मिलियन AnTuTu स्कोर हासिल किया है। फोन Mediatek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर बेस्ड होगा। इसमें एक बड़ी 7000mAh बैटरी मिलेगी। आने वाले हफ्तो में फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


Realme GT Neo 6 Specifications


Realme GT Neo 6 में 6.78 इंच की 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,264x2,780 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में 4nm ऑक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करता है। GT Neo 6 में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन का बात करें तो फोन की लंबाई 162 मिमी, चौड़ाई 75.1 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 191 ग्राम है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए GT Neo 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 सेंसर और 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS, Glonass, Galileo, QZSS, NavlC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर, अंडर-स्क्रीन प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.