Realme Neo 7 SE के फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेंगे 24GB रैम, 7000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स!

इस फोन में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 09:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन होगा।
  • इसमें सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा।
  • रियर में मेन कैमरा 50MP का होगा।

Realme Neo 7 (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था

Realme Neo 7 SE लॉन्च से पहले खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी का यह फोन पॉपुलर सीरीज में नया एडिशन होगा जिसमें कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में धाकड़ फीचर्स दे सकती है। फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में Dimensity 8400-Max चिपसेट की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। फोन में रियर में मेन कैमरा 50MP का होगा। साथ में 8MP का सेकंडरी लेंस होगा। अब TENAA लिस्टिंग में इसकी धांसू बैटरी के डिटेल्स भी सामने आ गए हैं। 

Realme Neo 7 SE लॉन्च के करीब है और लगातार सुर्खियों में है। फोन की इमेज TENAA लिस्टिंग में रिवील हो चुकी है। अब TENAA पर ही फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस भी लीक (via) हो गए हैं। इस फोन में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। Realme Neo 7 SE में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। 

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में रियर में मेन कैमरा 50MP का होगा। साथ में 8MP का सेकंडरी लेंस होगा। यानी इसमें डुअल कैमरा सेटअप रियर में मिलने वाला है। फोन कई रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश हो सकता है। इसमें 8 GB, 12 GB, 16 GB, और 24 GB RAM वेरिएंट्स आ सकते हैं। स्टोरेज के लिए फोन में 128 GB, 256 GB, 512 GB, और 1 TB वेरिएंट्स आ सकते हैं।  

रियलमी के Neo 7 SE में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी होगी। फोन में IR ब्लास्टर का फीचर भी होगा। फोन के डाइमेंशन भी यहां रिवील हो गए हैं। यह फोन साइज में 162.53 x 76.27 x 8.56mm का बताया गया है। जबकि डिवाइस का वजन 212.1 ग्राम बताया गया है। Realme Neo 7 SE की लॉन्च डेट का अधिकारिक रूप से खुलासा होना अभी बाकी है। लेकिन TENAA पर फुल स्पेसिफिकेशंस रिवील होना इशारा करता है कि इसका लॉन्च बहुत जल्द होगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  3. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  4. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.